डिस्पोजेबल प्लास्टिकमुक्त अभियान नप में बेअसर
अररिया : प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट सेल्स 2016 के कंडिका छह के अनुसार नगर निकाय क्षेत्र में 50 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक उत्पादन, संग्रहण, वितरण व भंडारण पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश का अनुपालन नगर परिषद क्षेत्र में होता नहीं दिख रहा है. जबकि पर्यावरण के लिए दूषित माने जाने वाले प्लास्टिक पदार्थ को […]
अररिया : प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट सेल्स 2016 के कंडिका छह के अनुसार नगर निकाय क्षेत्र में 50 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक उत्पादन, संग्रहण, वितरण व भंडारण पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश का अनुपालन नगर परिषद क्षेत्र में होता नहीं दिख रहा है. जबकि पर्यावरण के लिए दूषित माने जाने वाले प्लास्टिक पदार्थ को अगस्त माह में ही प्रतिबंधित किये जाने को लेकर पर्यावरण मंत्रालय व वन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नगर परिषद को सख्त निर्देश दिया गया है.
साथ ही नगर परिषद द्वारा इस दिशा में किये जा रहे कार्यों का प्रतिमाह प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया गया था. जानकारी अनुसार 22 अगस्त को नप बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव संख्या दो लेकर नप क्षेत्र में प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर एक सितंबर से ही प्रतिबंध लगाने का निर्णय पारित हुआ था. प्रस्ताव के आलोक में नप क्षेत्र में एक सप्ताह के बाद इस बात को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार भी किया गया था. प्लास्टिक पदार्थ का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाने का भी निर्णय नप बोर्ड की बैठक में हुआ था. लेकिन इन सबसे इतर नप क्षेत्र में आज भी धड़ल्ले से प्लास्टिक पदार्थ का इस्तेमाल सामान ढोने से लेकर सभी कामों में बदस्तूर जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










