कोडीनयुक्त दवा बेचने को ले सरकार के निर्देशों का करें पालन : डीएम

Updated:
विज्ञापन

दवा व्यवसायी करें मोरल पुलिसिंग: एसपी प्रशासन ने किया दवा व्यवसायियों के साथ बैठक अररिया : मंगलवार की शाम समाहरणालय के आत्मन कक्ष में दवा के थोक व खुदरा विक्रेताओं के साथ जिला प्रशासन ने बैठक आयोजित की. जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि कोडिनयुक्त दवा का अवैध कारोबार व नशा के लिए इसका […]

विज्ञापन

दवा व्यवसायी करें मोरल पुलिसिंग: एसपी

प्रशासन ने किया दवा व्यवसायियों के साथ बैठक
अररिया : मंगलवार की शाम समाहरणालय के आत्मन कक्ष में दवा के थोक व खुदरा विक्रेताओं के साथ जिला प्रशासन ने बैठक आयोजित की. जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि कोडिनयुक्त दवा का अवैध कारोबार व नशा के लिए इसका सेवन को लेकर यह जिला बदनामी झेल रहा है.
लगभग 40 हजार बोतल कोडिनयुक्त दवा जब्त की गयी है. इसको लेकर सरकार से सख्त निर्देश मिला है. उन्होंने कहा कि निर्देशों का अनुपालन सभी दवा कारोबारी करें. उन्होंने कहा सरकार के निर्देशों का पालन करे. वरना कार्रवाई करने को प्रशासन तैयार है. मौके पर एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने दो अक्तूबर 2016 को सरकार ने इस नियम का लागू किया है. उन्होंने थोक दवा व्यवसायी व खुदरा दवा व्यवसायी का बताया कि कितनी मात्रा में कोडिनयुक्त दवा रख सकते हैं. बैठक में लगभग 125 दवा व्यवसायी शामिल थे. मौके पर एएसपी मो काशिम भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन