कुर्की-जब्ती की होगी कार्रवाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जानकारी . गबन के आरोपी राइस िमल मालिकों पर कसा शिकंजा पश्चिम बंगाल व पूर्णिया के चार मिलर दबाये बैठे हैं लगभग 13 करोड़ की राशि गबन के आरोप में सात मिलरों पर है प्राथमिकी दर्ज अररिया : तमाम प्रशासनिक दावों व पुलिसिया कार्रवाई के बावजूद अब तक उन सारे राइस मिल मालिकों की धर-पकड़ […]
विज्ञापन
जानकारी . गबन के आरोपी राइस िमल मालिकों पर कसा शिकंजा
पश्चिम बंगाल व पूर्णिया के चार मिलर दबाये बैठे हैं लगभग 13 करोड़ की राशि
गबन के आरोप में सात मिलरों पर है प्राथमिकी दर्ज
अररिया : तमाम प्रशासनिक दावों व पुलिसिया कार्रवाई के बावजूद अब तक उन सारे राइस मिल मालिकों की धर-पकड़ मुमकिन नहीं हो पायी है, जिन्होंने पिछले कई सालों से राज्य खाद्य निगम के करोडों की राशि दबाये रखी है. हालांकि ऐसे डिफॉल्टर मिलरों के खिलाफ न केवल नीलाम पत्र वाद दायर किया गया है. बल्कि विभिन्न थानों में प्राथमिकी भी दर्ज करायी जा चुकी है. कहा तो यह भी जा रहा है कि फरार चल रहे मिलरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का भी गठन किया गया है. लेकिन सच्चाई यही है कि न तो उनकी गिरफ्तार हो पायी है. न ही बकाये राशि की वसूली हो सकी है. मिली जानकारी के अनुसार अब भी चार मिलर ऐसे हैं जिन्होंने लगभग 13 करोड़ की राशि दबा रखी है.
आंकड़े बताते हैं कि वित्तीय वर्ष 2012-13-14 में ही
धान अधिप्राप्ति करने के बाद चावल तैयार कर नहीं देने के मामले में राज्य खाद्य निगम द्वारा 11 मिलरों के विरुद्ध 24 करोड़ 08 लाख रुपये के चावल गबन करने का आरोप लगाया गया था. हालांकि कार्रवाई के भय से चार मिलरों द्वारा 11 करोड़ 13 लाख रुपये जमा कराये गये हैं. विभागीय द्वारा जारी 15 दिसंबर 16 के पत्र पर गौर किया जाये तो शेष बचे गबन के आरोपी मिलरों में से जहां तीन मिलरों द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया है. एक मिलर के विरुद्ध वारंट जबकि चार मिलर को फरार घोषित करते हुए उनके विरुद्ध कुर्की जब्ती का आदेश निर्गत किये जाने का मामला सामने आ रहा है.
बंगाल के तीन व पूर्णिया के एक िमलर शामिल
गबन के आरोपी इन सात मिलरों में से जिले के तीन, पूर्णिया के एक व बंगाल के तीन मिलर शामिल हैं. विभाग को बकाया राशि जमा करने वालों में शिव विजय व महावीर फूड फारबिसगंज, मां अंबे अररिया व पश्चिम बंगाल के कुंडो हास्किंग मिलर शामिल हैं. चार मिलर जिन पर कुर्की जब्ती का आदेश निर्गत है उनमें पूर्णिया के पूर्णिमा राइस मिल के मालिक दीपक कुमार के पास सात करोड़ 92 लाख 86 हजार, वहीं उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल के अनिकेत मनिष राइस मिल के मालिक हरिपदा दास पर तीन करोड़ 44 हजार, बाबा विश्वकर्मा राइस मिल के मालिक अजित सिंह पर एक करोड़ 19 लाख 85 हजार व न्यू सरकार राइस मिल के मालिक रतन सरकार के पास लगभग 72 लाख 57 हजार रुपये का बकाया है.
डिफॉल्टर िमलरों पर जल्द होगी कार्रवाई
डिफॉल्टर मिलरों पर नीलाम पत्र वाद गठन करने के लिए नीलाम पत्र वाद पदाधिकारी को लिखा गया था. गबन का बहुत बड़ा मामला है. समीक्षा कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. मिलरों पर कार्रवाई के लिए एएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. चूंकि इनमें से तीन मिलर पश्चिम बंगाल के हैं इसलिए परेशानी आ रही थी. लेकिन पूर्णिया के मिलर के विरुद्ध कुर्कीजब्ती की कार्रवाई को जल्द ही संपादित किया जायेगा. साथ ही पश्चिम बंगाल के तीन मिलरों के विरुद्ध टीम का पुर्णगठन किया जायेगा.
सुधीर कुमार पोरिका, एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










