लोक शिकायत निवारण केंद्र कार्यालय में चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लेपटॉप, कंप्यूटर व हार्डडिस्क ले गया चोर एक दवा दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी अररिया : सर्द मौसम में भले ही पुलिस रात्रि गश्ती के बहाने कहीं अलाव ताप रहे हों, लेकिन अपराधी ठंड से बेपरवाह होकर घटना को अंजाम दे डालता है. बुधवार की रात बेखौफ अपराधियों ने लोक शिकायत निवारण केंद्र […]
विज्ञापन
लेपटॉप, कंप्यूटर व हार्डडिस्क ले गया चोर
एक दवा दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी
अररिया : सर्द मौसम में भले ही पुलिस रात्रि गश्ती के बहाने कहीं अलाव ताप रहे हों, लेकिन अपराधी ठंड से बेपरवाह होकर घटना को अंजाम दे डालता है. बुधवार की रात बेखौफ अपराधियों ने लोक शिकायत निवारण केंद्र कार्यालय व अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए तीन लेपटॉप, हार्डडिस्क, एक कंप्यूटर, डेस्कटॉप, प्रिंटर, स्कैनर की चोरी कर ली. दोनों कार्यालय के कमरे का ताला काट कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. वहीं शहर के मुख्य मार्ग में सुमार चांदनी चौक से दक्षिण मेघराज, छतरमल की दवा दुकान में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.
दुकान के पीछे वाला हिस्सा जो उच्च विद्यालय परिसर में पड़ता है. वहीं दीवार में सेंधमारी कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. पीड़ित ने नगदी सहित दवा चोरी करने की जानकारी दी. बताया गया कि लगभग दो लाख पचास हजार की चोरी हुई है. सूचना पर एसपी सुधीर कुमार पोरिका, एएसपी मो कासिम, नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने घटनास्थल का जायजा लिया. पीड़ित दवा मालिक से भी आवश्यक जानकारी ली. इधर, सरकारी कार्यालय में चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, एसडीओ संजय कुमार, नगर थानाध्यक्ष पुअनि पारितोष कुमार दास सदल-बल पहुंच कर जायजा लिया. मामले को ले पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए फौरी तौर पर पकड़ा, जिससे पूछताछ चल रही है.
इस बाबत नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने बताया मामले की छानबीन में पुलिस जुट गयी है. जल्द ही अपराधियों की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










