एचआइवी संक्रमितों को भी जीवन जीने का अधिकार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एड्स दिवस: लगाया गया रेड रिबन, निकाली रैली, हुआ सेमिनार अररिया : विश्व एड्स दिवस पर जिला स्वास्थ्य विभाग व एड्स नियंत्रण व बचाव इकाई द्वारा गुरुवार को डीएम सहित जिले के अन्य अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को रेड रिबन लगा कर एड्स के प्रति जागरूकता अभियान का सिलसिला शुरू किया गया. इसी मौके पर […]
विज्ञापन
एड्स दिवस: लगाया गया रेड रिबन, निकाली रैली, हुआ सेमिनार
अररिया : विश्व एड्स दिवस पर जिला स्वास्थ्य विभाग व एड्स नियंत्रण व बचाव इकाई द्वारा गुरुवार को डीएम सहित जिले के अन्य अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को रेड रिबन लगा कर एड्स के प्रति जागरूकता अभियान का सिलसिला शुरू किया गया. इसी मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. सदर पीएचसी में आयोजित सेमिनार में स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उप निदेशक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की.
मिली जानकारी के अनुसार एड्स दिवस पर सदर अस्पताल में कार्यरत जांच एवं परामर्श केंद्र व संबंधित अन्य केंद्रों को फलों से सजाया गया. वहीं सीएस डॉ एनके ओझा व एसीएमओ डॉ आरएन सिंह ने डीएम हिमांशु शर्मा व एड्स नियंत्रण इकाई के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम को रेड रिबन लगाया. आइसीटीसी कर्मियों ने सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को रेड रिबन लगाया.
बताया गया कि गुरुवार को जांच एंव परामर्श केंद्र का विशेष निरीक्षण सीएस, एसीएमओ के अलावा डीपीएम रेहान अशरफ व जिला यक्षमा पदाधिकारी आदि ने भी किया. इसी मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने अररिया आरएस में रैली निकाली. रैली को सीएस व एसीएमओ ने हरी झंडी दिखायी.बच्चों द्वारा आरएस रेलवे स्टेशन पर एचआइवी संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया. साथ रेल यात्रियों के बीच भी जागरूक्ता फैलाने के मकसद से आवश्यक पंपलेट बांटे गये. सेमिनार में पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक, एएनएम, अन्य स्वास्थ्य कर्मियों व आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बताया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में नवोदय के शिक्षकों, छात्रों के अलावा एनवीबीडीसीपी के जिला परामर्शी सुरेंद्र बाबू, जिला पर्यवेक्षक शाहिद फरहान, एचआइवी समन्वयक दामोदर शर्मा, जिला सहायक अनुश्रवण व मूल्यांकन राजेश रंजन, सहायक लेखापाल मुरलीधर साह, परामर्शी सोनी कुमारी, शिव कुमार सहगल, रोशन दूबे, बिजय कुमार व संजय कुमार भारती का योगदान सराहनीय रहा.
एड्स दिवस के अवसर पर डीएम को रीबन लगाते सीएस व एसएमओ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










