शादी से किया इनकार तो प्रेमी के घर दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

थाना में पुलिस अभिरक्षा में मौजूद लड़का व लड़की. नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के खाब्दह पंचायत के वार्ड संख्या 13 में गुरु एवं शिष्या में प्यार का मामला सामने आया है. हालांकि दो साल तक चले दोनों का प्यार के बाद प्रेमी युवक ने शादी से इनकार किया तो आक्रोशित प्रेमिका शादी के लिए युवक […]

विज्ञापन

थाना में पुलिस अभिरक्षा में मौजूद लड़का व लड़की.

नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के खाब्दह पंचायत के वार्ड संख्या 13 में गुरु एवं शिष्या में प्यार का मामला सामने आया है. हालांकि दो साल तक चले दोनों का प्यार के बाद प्रेमी युवक ने शादी से इनकार किया तो आक्रोशित प्रेमिका शादी के लिए युवक के घर पहुंच गयी. लड़की के साथ सैकड़ों ग्रामीण भी लड़के के घर पहुंच मामले की जानकारी ली एवं लड़की को काफी समझाने का प्रयास किया. लेकिन युवती अपने गुरु से शादी करने की जिद पर गुरु घर के सामने धरना पर बैठ गयी. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
सूचना पाकर नरपतगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार, पुअनि नरेश यादव सहित पुलिस बल वहां पहुंची. पुलिस मामले की जानकारी लेने के बाद युवती एवं युवक को थाना ले आयी. जानकारी अनुसार खाब्दह वार्ड संख्या 13 निवासी विद्यानंद मेहता की नतिनी संगीता कुमारी जो सरला सत्यनारायण यादव कॉलेज नरपतगंज की इंटर की छात्रा है. उसी गांव का ही युवक बीए पार्ट थर्ड का छात्र मंटु मेहता पिता जयप्रकाश मेहता के पास लगभग तीन वर्षो से पढ़ाई करती थी. गुरु-शिष्य का संबंध धीरे-धीरे प्यार में बदल गया और दोनों ने एक साथ जीने और मरने की कसम खाकर शादी का वादा किया. लेकिन प्यार के दो वर्ष बाद जब लड़की ने प्रेमी गुरु पर शादी का दबाव बनाया तो युवक एवं उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया. तब जाकर आक्रोशित युवती ने यह कदम उठाया. शादी की जिद को लेकर सुबह से ही लड़का मंटू मेहता के घर पहुंच गयी. उसके घर के सामने बैठी रही. इधर, युवती के नाना ने दो दिन पूर्व अपनी नातिन का अपहरण किये जाने को लेकर नरपतगंज थाना में आरोपित युवक मंटू मेहता, भाई, दोस्त सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया पूर्व में लड़की का नाना विद्यानंद मेहता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन