ट्रैक्टर-बाइक में टक्कर तीन घायल, एक रेफर
अररिया आरएस : अररिया-पौखरिया मार्ग के अजमतपुर के समीप एक ट्रैक्टर ने बाइक चालक को ठोकर मार दी. इससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जानकारी के अनुसार पौखरीया निवासी श्री प्रसाद सिंह, अनिल […]
अररिया आरएस : अररिया-पौखरिया मार्ग के अजमतपुर के समीप एक ट्रैक्टर ने बाइक चालक को ठोकर मार दी. इससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जानकारी के अनुसार पौखरीया निवासी श्री प्रसाद सिंह, अनिल कुमार सिंह, सतभामा कुमार तीनों बाइक से अररिया आ रहे थे. इस क्रम में अजमतपुर के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी.
इससे बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गये. चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद सतभामा कुमारी की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया. बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मालूम हो कि घटना में घायल सतभामा कुमारी बीए पार्ट की प्रायोगिक परीक्षा में भाग लेने अपने परिजन के साथ बाइक पर सवार होकर अररिया आ रही थी. इस क्रम में वह दुर्घटना का शिकार हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










