दुर्गामंदिर में मां की पूजा करते श्रद्धालु.
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
इस बार दस दिनों का है शारदीय नवरात्र अररिया : शारदीय नवरात्र एक अक्तूबर को प्रथम पूजा के साथ ही शुरू हो गया. दुर्गापूजा को पूरे वैदिक रीति से संपन्न कराने वाले पंडित विजय मिश्र, चंद्रानंद मिश्र आदि की मानें तो इस बार का नवरात्र नौ के बजाय दस दिनों में संपन्न होगा. शारदीय नवरात्र […]
विज्ञापन
इस बार दस दिनों का है शारदीय नवरात्र
अररिया : शारदीय नवरात्र एक अक्तूबर को प्रथम पूजा के साथ ही शुरू हो गया. दुर्गापूजा को पूरे वैदिक रीति से संपन्न कराने वाले पंडित विजय मिश्र, चंद्रानंद मिश्र आदि की मानें तो इस बार का नवरात्र नौ के बजाय दस दिनों में संपन्न होगा. शारदीय नवरात्र में इस बार दस दिन सुख समृद्धिदायक हैं.
इस बार प्रतिपदा तिथि वृद्धि के कारण नौ दिन के बजाय दस दिनों के होंगे. ऐसे में नवमी तिथि दसवें दिन पड़ रहा है. इससे पहले वर्ष 2000 में दो तिथि लगातार दो दिनों तक होने के कारण नवरात्र 10 दिनों का हुआ था. अब 16 वर्षों के बाद यह संयोग वर्ष 2016 में ऐसा संयोग बन रहा है. शास्त्रों में 10 दिनों के नवरात्र शक्ति उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस बार दुर्गाजी अश्व पर आएंगी और भैंसा पर बैठकर जाएंगी. शारदीय नवरात्र अश्विन मास के शुक्ल पक्ष से शुरू हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










