मजदूर व व्यवसायी ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

विरोध. ठप रहा फारबिसगंज कृषि उत्पादन बाजार समिति का काम कृषि उत्पादन बाजार समिति की नारकीय स्थिति से नाराज व्यवसायियों, मजदूर संघ व बिहार विकास मोरचा के सदस्यों ने बुधवार को हड़ताल की. सड़क जाम कर धरना दिया. मौके पर अनुमंडल व नगर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी हुई. फारबिसगंज : फारबिसगंज कृषि उत्पादन बाजार […]

विज्ञापन

विरोध. ठप रहा फारबिसगंज कृषि उत्पादन बाजार समिति का काम

कृषि उत्पादन बाजार समिति की नारकीय स्थिति से नाराज व्यवसायियों, मजदूर संघ व बिहार विकास मोरचा के सदस्यों ने बुधवार को हड़ताल की. सड़क जाम कर धरना दिया. मौके पर अनुमंडल व नगर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी हुई.
फारबिसगंज : फारबिसगंज कृषि उत्पादन बाजार समिति की नारकीय स्थिति के खिलाफ बाजार समिति
के मजदूर संघ, व्यवसायियों तथा बिहार विकास मोरचा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को काम काज ठप कर दिया गया. मंडी के जीर्णाेद्धार की मांग को ले कर आक्रोशित मजदूरों एवं व्यवसायियों ने बाजार समिति के मुख्य द्वार पर घंटों सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन भी किया़ अपने-अपने व्यवसाय को बंद कर हड़ताल पर बैठे मजदूरों एवं व्यवसायियों ने अपने संबोधन में कहा कि जहां संपूर्ण भारत में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. वहीं स्थानीय बाजार समिति की स्थिति नारकीय है,
जबकि सरकार को यहां से लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है. बाजार समित के परिसर में जल जमाव एवं कीचड़ से निकलने वाले दुर्गंध से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका प्रबल होती जा रही है़ विभाग एवं नप प्रशासन के द्वारा व्यवसायियों से राजस्व की वसूली तो की जाती है, पर उसके अनुपात में सुविधा शून्य मिल रही है़ मजदूरों एवं व्यवसायियों के बाजार बंदी कर किये जा रहे सड़क जाम एवं आंदोलन से फारबिसगंज-जोगबनी, नरपतगंज एवं बाजार की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लगने से शहर में जाम की समस्या घंटों बनी रही़ इधर धरना स्थल पर पहुंचे सीओ विष्णुदेव सिंह,
विधायक विद्या सागर उर्फ मंचन केसरी, उद्योगपति मूलचंद गोलछा, नप के मुख्य पार्षद अनूप कुमार जायसवाल ने मजदूरों एवं व्यवसायियों से उनकी समस्या व मांग जानने का प्रयास किया़
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मजदूर संघ के अध्यक्ष मो लतीफ अंसारी ने धरनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों को बताया कि जल जमाव से निजात दिलाने के लिए सड़क व नाला का निर्माण हो, शौचालय, पेयजल, चहारदीवारी की व्यवस्था हाे. मजदूरों के लिए रैन बसेरा का निर्माण कराया जाये साथ ही कचरा की नियमित सफाई हो. प्रदर्शन कर रहे मजदूरों एवं बाजार समिति प्रागंण के पीड़ित दुकानदारों को हित अन्य ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को गंभीरता पूर्वक पूरा करने एवं विभाग से काम कराने का प्रयास किया जायगा़
मौके पर व्यवसायी टुनटुन भगत, शिबू चौधरी, राम कुमार पूर्वे, तनवीर आलम, बाबूल अंसारी, मो कुद्दुश, जावेद अंसारी, खालिद शेख, प्रभुनारायण राय, ओम प्रकाश साह, दिलीप राय, सुरेश चौधरी, प्रदीप कुमार गुप्ता, विश्वनाथ प्रसाद, शक्ति कुमार, कुरैश आलम, दिलीप राय, अशोक साह, मजदूरों में टुनटुन राय, मो इसराईल, इसराफील,
मुस्तकीम, राम कुमार पूर्वे, गयास अंसारीद के अलावा सुरेश ठाकुर विद्रोही, भाजपा नेता साबिर अली, संतोष मंडल सहित अन्य मौजूद थे. इधर सीओ विष्णुदेव सिंह, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, उद्योगपति मूलचंद गोलछा के समझाने के बाद आक्रोशित मजदूरों एवं व्यवसायियों ने धरना समाप्त किया और जाम हटाया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन