सदर अस्पताल परिसर को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई : एसडीओ अररिया : माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में सदर अस्पताल की जमीन व पूर्व से बने हुए क्वार्टर से अतिक्रमणकारियों को खाली करा दिया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान मौजूद थे़ दरअसल, […]
विज्ञापन
माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई : एसडीओ
अररिया : माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में सदर अस्पताल की जमीन व पूर्व से बने हुए क्वार्टर से अतिक्रमणकारियों को खाली करा दिया गया.
इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान मौजूद थे़ दरअसल, सदर अस्पताल के मुख्य द्वार से दक्षिण पूर्व से बने स्वास्थकर्मियों के जर्जर हो चुके भवनों, शौचालय व स्नानागार पर अवैध कब्जा लोगों ने कर रखा था़ कोई चाय-नाश्ता की दुकान चलाता था, तो कोई केला, सेब आदि का भंडार गृह बना रखा था़ जब अतिक्रमण को मुक्त कराने पदाधिकारी पहुंचे तो लोग अवाक थे़
अस्पताल उपाधीक्षक डॉ जय नारायण प्रसाद, डीपीएम रेहान असरफ, प्रबंधक नाजिस अहमद के अलावा दर्जनों स्वास्थकर्मी भी प्रशासनिक कार्रवाई से खुश नजर आये़ इस बाबत एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर सदर अस्पताल की जमीन पर अवैध तौर पर कब्जा कर निजी उपयोग करने वालों को हटाया जा रहा है़
इसकी वीडियोग्राफी कराये जाने की बात उन्होंने कही. अतिक्रमण मुक्ति को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में प्रशासन को काउंटर एफिडेविट भी देना होगा़ इधर, नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी, पुअनि प्रशांत कुमार, पारितोष कुमार दास, अशोक सिंह, सअनि बीर नारायण सिंह, श्री कांत राय सहित दर्जनों पुलिस जवान मौके पर तैनात थे़ उपसमाहर्ता निरंजन शर्मा भी एसडीओ के साथ दिन भर अस्पताल परिसर में जमे रहे. अवैध कब्जाधारियों द्वारा अतिक्रमित जमीन को खाली कराया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










