पिकअप और बाइक की टक्कर, अधेड़ की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
फारबिसगंज-सिमरबनी मार्ग के अर्राहा गांव के समीप हुआ हादसा पिकअप को किया पुलिस के हवाले फारबिसगंज : फारबिसगंज सिमरबनी मुख्य मार्ग के अर्राहा गांव के समीप रविवार को एक पिकअप वैन एवं बाइक की सीधी टक्कर हो जाने से बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अर्राहा वार्ड संख्या 06 निवासी […]
विज्ञापन
फारबिसगंज-सिमरबनी मार्ग के अर्राहा गांव के समीप हुआ हादसा
पिकअप को किया पुलिस के हवाले
फारबिसगंज : फारबिसगंज सिमरबनी मुख्य मार्ग के अर्राहा गांव के समीप रविवार को एक पिकअप वैन एवं बाइक की सीधी टक्कर हो जाने से बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अर्राहा वार्ड संख्या 06 निवासी ललित मंडल पिता स्वर्गीय बहादुर मंडल के रूप में की गयी. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि ललित मंडल अर्राहा यादव टोला से अर्राहा बिंद टोला अपने हीरो डिलक्स बाइक से आ रहे थे. इसी क्रम में फारबिसगंज से महथावा की ओर जा रहे एक पिकअप वैन संख्या बीआर 11 जीए 1599 ने अर्राहा मोड़ के समीप सीधा ठोकर मार दिया.
इससे बाइक सवार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया़ जहां एक ओर घटना के बाद ग्रामीणों ने ठोकर मारने वाले पिकअप को पकड़ लिया. वहीं ग्रामीण मुकेश कुमार, कवजेंद्र मंडल, हीरा लाल मंडल सहित अन्य ने गंभीर रूप से घायल ललित मंडल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया़ इधर अस्पताल के द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद स्थानीय थाना के पीबी मिश्रा सदल बल अस्पताल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










