स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

Updated:
विज्ञापन

नेताजी सुभाष स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह होगा फैंसी क्रिकेट मैच,निबंध प्रतियोगिता व क्विज अररिया: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह नेता जी सुभाष स्टेडियम में होगा. झंडोत्तोलन जिले के प्रभारी मंत्री करेंगे. वहीं जिला प्रशासन ने इस अवसर पर फैंसी क्रिकेट मैच के आयोजन का भी निर्णय लिया है. इसके […]

विज्ञापन

नेताजी सुभाष स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

होगा फैंसी क्रिकेट मैच,निबंध प्रतियोगिता व क्विज
अररिया: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह नेता जी सुभाष स्टेडियम में होगा. झंडोत्तोलन जिले के प्रभारी मंत्री करेंगे. वहीं जिला प्रशासन ने इस अवसर पर फैंसी क्रिकेट मैच के आयोजन का भी निर्णय लिया है. इसके अलावा आठ अगस्त को स्कूली बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता व क्विज का भी आयोजन होगा.
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 26 जुलाई को हुई बैठक के बाद डीएम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रभात फेरी का समय सुबह छह बजे निर्धारित है. मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन 15 अगस्त को सुबह नौ बजे होगा, जबकि समाहरणालय में सुबह आठ बज कर 15 मिनट पर तिरंगा फहराया जायेगा.
मिली जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को अपराह्न दो बजे से नेता जी स्टेडियम में प्रशासन एकादश बनाम अररिया एकादश फैंसी क्रिकेट मैच होगा. जबकि आठ अगस्त को ही निबंध प्रतियोगिता व क्विज का आयोजन होना है. डीएम के आदेश के मुताबिक मुख्य समारोह के बाद जिले के चयनित दलित टोलों में भी झंडोत्तोलन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन