ग्रामीणों के साथ हिंसक झड़प के बाद दो मवेशी छोड़कर भागे चोर

Updated:
विज्ञापन

नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के मधुरा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या सात में मंगलवार को देर रात मवेशी चोरी कर लौट रहे लगभग आधा दर्जन चोर व ग्रामीणों के बीच हिंसप झड़प हो गयी. हालांकि झड़प के दौरान चोर दो मवेशी छोड़ कर भागने में सफल रहे. जानकारी अनुसार मंगलवार को देर रात हथियार से […]

विज्ञापन

नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के मधुरा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या सात में मंगलवार को देर रात मवेशी चोरी कर लौट रहे लगभग आधा दर्जन चोर व ग्रामीणों के बीच हिंसप झड़प हो गयी. हालांकि झड़प के दौरान चोर दो मवेशी छोड़ कर भागने में सफल रहे. जानकारी अनुसार मंगलवार को देर रात हथियार से लैस आधा दर्जन चोर मवेशी चोरी करने के बाद नेपाल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मधुरा उत्तर वार्ड संख्या सात के समीप मधुरा निवासी राजकुमार राय पिता लक्ष्मी राय को संदेह हुआ तो उसने उन्हें रोकना चाहा,

लेकिन हथियार दिखाते हुए चोर भागने लगे. हल्ला करने पर दर्जनों ग्रामीण पहुंचे. इसके बाद ग्रामीण व मवेशी चोरों के बीच कुछ देर के लिए हिंसक झड़प हो गयी, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश को भांपते हुए चोर दो भैंस मधुरा धार के समीप छोड़ कर भाग निकले. मामले की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया अमर लाल सादा, सरपंच मुक्ति पासवान सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली व नरपतगंज थाना पुलिस को सूचना दी.

थाना पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद चोर द्वारा छोड़े गये दो भैंस को थाना लाया. समाचार लिखे जाने तक मवेशी की पहचान नहीं हो पायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन