अररिया में बच्ची को बलि की कोिशश में छह गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अररिया : अररिया आरएस ओपी क्षेत्र के हयातपुर गांव में वाटर सप्लाई के लिए की जा रही बोरिंग को ले अंधविश्वास में जकड़े मिस्त्री व मजदूरों ने एक मासूम बच्ची की कथित बलि देने का प्रयास किया. इस दौरान गांव के लोगों ने जानकारी मिलते ही बच्ची को कथित बलि देने से बचा लिया. मौके […]
विज्ञापन
अररिया : अररिया आरएस ओपी क्षेत्र के हयातपुर गांव में वाटर सप्लाई के लिए की जा रही बोरिंग को ले अंधविश्वास में जकड़े मिस्त्री व मजदूरों ने एक मासूम बच्ची की कथित बलि देने का प्रयास किया.
इस दौरान गांव के लोगों ने जानकारी मिलते ही बच्ची को कथित बलि देने से बचा लिया. मौके पर छह लोगों को अपने कब्जे में लेते हुए पिटाई भी की. पुलिस को गांववालों ने आरोपी को सुपुर्द कर दिया. बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
हयातपुर कन्या प्राथमिक विद्यालय में वाटर सप्लाई के लिए बोरिंग की जा रही थी.
अररिया में बच्ची…
इसी दौरान अंधविश्वासी मजदूर व मिस्त्री ने एक गांव के जुम्मन की बच्ची जुमनी (06) को उसके घर से उठा लिया और उसके घर के पिछवाड़े में स्थित बांसबाड़ी में बलि देने की नीयत से चाकू से गला रेत रहे थे. इसी दौरान बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन कर उसकी मां नूरी तबस्सुम दौड़ कर आयी और शोर मचाना शुरू कर दिया. उसकी शोर पर गांव के लोग जुटने लगे. लोगों को जुटते देख सभी छह मजदूर व मिस्त्री मौके से भागने लगे. लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ा और उसकी पिटाई शुरू कर दी. स्कूल के एक कमरे में सभी को बंद कर दिया. घटना की सूचना लोगों ने अररिया आरएस ओपी अध्यक्ष प्रभाकर भारती को दी. सूचना पर ओपी अध्यक्ष पहुंचे. उन्होंने इसकी जानकारी एएसपी को दी. पुलिस ने बंधक बनाये गये मिस्त्री व मजदूरों को बड़ी मशक्कत के बाद अपने कब्जे में लिया. इस दौरान एएसपी मो कासिम, नगर थाना से पुअनि अशोक कुमार सिंह, प्रशांत कुमार व पुलिस बल भी मौके पर पहुंचे. स्कूल में बंद सभी छह लोगों को नगर थाना लाया गया. इस दौरान गांव के आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन को अपने आक्रोश का निशाना बनाया.
ये हुए गिरफ्तार :
मामले में पश्चिम बंगाल व कटिहार जिले के विभिन्न गांवों के परशुराम मंडल, मो हारुण, लोकेंद्र मंडल, मो शहाबुद्दीन, दिनेश साह व सिराजुल हक को गिरफ्तार किया गया है. इधर गिरफ्तार लोग अपने को बेकसूर बता रहे थे.
घटना शर्मनाक व घिनौना है. इस मामले में सभी मजदूर व मिस्त्री के विरुद्ध कांड अंकित कर जेल भेजा रहा है. आज के समय में भी लोग अंधविश्वास के तहत इस तरह की घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं. यह दुखद है.
मो कासिम, एएसपी, अररिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










