पूर्णिया के बनमनखी से अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी लूटकांड का हुआ उद्भेदन गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ करते एसपी सुधीर कुमार पोरिका व अन्य. एक अपराधी पहले भी हुआ था गिरफ्तार गिरफ्तार अपराधी, अपराध का नया पौधा: एसपी अररिया : रानीगंज के कलावती नगर निवासी रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी से हुई लूट मामले में अररिया जिला पुलिस ने दूसरे अपराधी को पूर्णिया जिले […]

विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी लूटकांड का हुआ उद्भेदन

गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ करते एसपी सुधीर कुमार पोरिका व अन्य.
एक अपराधी पहले भी हुआ था गिरफ्तार
गिरफ्तार अपराधी, अपराध का नया पौधा: एसपी
अररिया : रानीगंज के कलावती नगर निवासी रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी से हुई लूट मामले में अररिया जिला पुलिस ने दूसरे अपराधी को पूर्णिया जिले के बनमनखी से गिरफ्तार किया. एक अपराधी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
क्या था घटनाक्रम
बीते 14 जून को रेडीमेड व्यवसायी रघुनाथ भगत भरगामा थाना क्षेत्र के खजुरी बाजार से तगादा कर एक ऑटो से वापस रानीगंज आ रहे थे. खजुरी बाजार से ऑटो पर चला अन्य सवारी रास्ते में उतर चुका था. सिर्फ चालक व व्यवसायी ऑटो पर थे. जब ऑटो एनएच 327 ई के बगुलाहा नहर के समीप पहुंचा, तो बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार दिखा कर ऑटो को रोकवाया. फिर व्यवसायी श्री भगत से 49 हजार रुपये व एक मोबाइल लूट लिया. अपराधी बाइक लेकर रानीगंज की ओर चला आया. इस बाबत पीड़ित के बयान पर रानीगंज थाना में मामला दर्ज किया गया था.
कहते हैं एसपी
घटना के बाद से पुलिस मामले के उद‍्भेदन को ले सक्रिय थी. इस लूट मामले में भरगामा थाना क्षेत्र के तोनहा गांव का गुड्डू व जहद गांव का कुमोद यादव शामिल था. गुड्डू को भरगामा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. उन्होंने कहा कि दूसरा चिह्नित अपराधी कुमोद यादव फरार चल रहा था. मोबाइल सर्विलांस के आधार पर रानीगंज पुलिस ने इसे बनमनखी काली मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया. एसपी ने गिरफ्तार अपराधी कुमोद यादव की जुवानी पूरे घटनाक्रम को सुनवाया.
सुधीर कुमार पोरिका, एसपी, अररिया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन