अभाविप ने की सामाजिक सर्वे की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

अररिया : अभाविप की नगर इकाई की बैठक शिवपुरी में बुधवार को आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता परिषद के नगर अध्यक्ष प्रो अनिल मिश्रा ने की. बैठक में परिषद द्वारा कराये जा रहे सामाजिक सर्वे की चर्चा की गयी. इस दौरान कहा गया कि अररिया प्रखंड के मजगामा गांव में दो महादलित बच्चे को जन्म […]

विज्ञापन

अररिया : अभाविप की नगर इकाई की बैठक शिवपुरी में बुधवार को आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता परिषद के नगर अध्यक्ष प्रो अनिल मिश्रा ने की. बैठक में परिषद द्वारा कराये जा रहे सामाजिक सर्वे की चर्चा की गयी. इस दौरान कहा गया कि अररिया प्रखंड के मजगामा गांव में दो महादलित बच्चे को जन्म से ही खून की कमी है. उसके शरीर में खून नहीं बन रहा है. प्रत्येक माह उसे खून चढ़ाना पड़ता है. इसकी जानकारी न तो जिला प्रशासन को है और न ही स्वास्थ्य विभाग को.

बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य प्रो एमपी सिंह ने कहा कि सरकार-प्रशासन व राजनेता सभी महादलितों के उत्थान की बात करते हैं. परंतु मजगामा स्थित महादलित परिवार के दो बच्चों की खून कमी होने की जानकारी तक नहीं है. उन्होंने कहा परिषद इस मामले को उच्चधिकारियों के पास रखेंगे तथा महादलित परिवार के दोनों बच्चों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया.बैठक में कॉलेज मंत्री अविनाश चौहान, प्रो अनिल, विकास कुमार मंडल, हिमांशु राज, मनोज कुमार आिद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन