आइसीआइसीआइ बैंक का एटीएम तोड़ा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सोमवार देर रात को हुई घटना, चोरों ने दो नकाबपोश अपराधियों ने सोमवार की रात लगभग दो बजे मारवाड़ी पट्टी स्थित आइसीआइसीआइ बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया. इससे पहले अपराधियों ने एटीएम के नाइट गार्ड को पिस्टल का भय दिखा कर धमकाया. अररिया : शहर के मारवाड़ी पट्टी रोड में सोमवार की […]
विज्ञापन
सोमवार देर रात को हुई घटना, चोरों ने
दो नकाबपोश अपराधियों ने सोमवार की रात लगभग दो बजे मारवाड़ी पट्टी स्थित आइसीआइसीआइ बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया. इससे पहले अपराधियों ने एटीएम के नाइट गार्ड को पिस्टल का भय दिखा कर धमकाया.
अररिया : शहर के मारवाड़ी पट्टी रोड में सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने आइसीआइसीआइ बैंक के एटीएम को तोड़ कर पैसा निकालने का प्रयास किया. इस बाबत बैंक प्रबंधक रोशन कुमार वर्मा ने नगर थाना में आवदेन दिया है. आवेदन मिलने पर नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. सीसीटीवी कैमरा को खंगालते हुए अपराधियों की पहचान का प्रयास मंगलवार को किया गया.
कैसे घटी घटना
सोमवार की रात बैंक सुरक्षा गार्ड के तौर पर श्याम देव राम तैनात थे. मध्यरात्रि में दो नकाबपोश व हथियारबंद अपराधी आये. एटीएम को तोड़ने का प्रयास करने लगे. इस क्रम में गार्ड ने विरोध किया, तो दोनों ने हथियार का भय दिखाते हुए धमकाया. इस दौरान दोनों अपराधियों ने एटीएम को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. लेकिन रुपये लेने के मकसद में कामयाब नहीं हो पाये.
कहते हैं बैंक प्रबंधक
बैंक प्रबंधक रोशन कुमार वर्मा ने बताया कि नाइट गार्ड श्याम देव राम ड्यूटी पर तैनात था. लगभग दो बजे रात दो अपराधी आ धमके, जिसका चेहरा ढका हुआ था. एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहे अपराधियों ने गार्ड के प्रतिरोध करने पर हथियार दिखा कर धमकाया. काफी समय तक एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया. लेकिन उसमें अपराधी कामयाब नहीं हो पाये. सूचना पर पुलिस पहुंची व घटनास्थल का जायजा लिया. गार्ड से जरूरी पूछताछ भी की है. एटीएम के क्षतिग्रस्त कर दिये जाने से एटीएम को बंद कर दिया गया है.
कहते हैं नगर थानाध्यक्ष
नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है. घटना स्थल से लोहे का एक रॉड बरामद हुआ है. सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया है. उन्होंने कहा कि घटना के दौरान नाइट गार्ड न तो वरदी में था और न ही शोर मचाया. एटीएम रूम में लगा शीशा पारदर्शी नहीं है. गश्ती पुलिस घटना के समय से कुछ मिनट पहले इस सड़क से गुजरी भी है. पुलिस मामले के उद्भेदन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










