तौसीफ का हॉबी था बाइक चोरी करना

Updated:
विज्ञापन

अररिया : पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में कुख्यात बाइक चोर तौसीफ ने कई रोचक तथ्यों का खुलासा किया है. इसके मुताबिक बाइक की चोरी करना तौसीफ के हॉबी में शामिल था. बीते 18 मई को जेल से बाहर आते ही तौसीफ ने अपने शार्गिदों के साथ सदर अस्पताल और यतीमखाना को अपना निशाना बनाया. […]

विज्ञापन
अररिया : पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में कुख्यात बाइक चोर तौसीफ ने कई रोचक तथ्यों का खुलासा किया है. इसके मुताबिक बाइक की चोरी करना तौसीफ के हॉबी में शामिल था.
बीते 18 मई को जेल से बाहर आते ही तौसीफ ने अपने शार्गिदों के साथ सदर अस्पताल और यतीमखाना को अपना निशाना बनाया. एक ही दिन में उक्त दोनों जगहों से उसने दो बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया. पूछताछ में तौसीफ ने पुलिस को बताया कि वह 50 से 70 हजार मूल्य तक की बाइक महज 2500 रुपये में ही बेच देता था.
इससे उन्हें और उनके चार साथियों को पांच-पांच सौ रुपये हाथ आते थे. तौसीफ ने बताया कि अपने साथियों के साथ एक दिन में कम से कम दो बाइक चोरी की योजना बनाता और फिर इसे अंजाम तक पहुंचाने के काम में जुट जाता था. उसने बताया कि बाइक चोरी के बाद वे शहर की मुख्य सड़कों से गुजरते हुए एनएच 57 पहुंचता और इसके बाद नरपतगंज रवाना हो जाता था. चोरी की बाइक नरपतगंज रेवाही के शमशेर व फरमोद के घर तक पहुंचाने तक की उनकी जिम्मेदारी सीमित थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन