छोटा भाई को बचाने के क्रम में बड़ा भाई डूबा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अररिया आरएस : शनिवार को अररिया ब्रांच केनाल में 15 वर्षीय एक बालक की डूब कर मौत हो गयी. मृतक बालक मोहसिन उर्फ मोनू अररिया नगर परिषद के वार्ड संख्या सात राय टोला के निवासी एहतशाम अंसारी का पुत्र था. जानकारी के अनुसार मोनू अपने छोटे भाई आठ वर्षीय नन्हे के साथ नहाने के लिए […]
विज्ञापन
अररिया आरएस : शनिवार को अररिया ब्रांच केनाल में 15 वर्षीय एक बालक की डूब कर मौत हो गयी.
मृतक बालक मोहसिन उर्फ मोनू अररिया नगर परिषद के वार्ड संख्या सात राय टोला के निवासी एहतशाम अंसारी का पुत्र था. जानकारी के अनुसार मोनू अपने छोटे भाई आठ वर्षीय नन्हे के साथ नहाने के लिए अररिया ब्रांच केनाल में गया था.
नन्हें नहाने के क्रम में गहरे पानी में चला गया. उसके डूबने की आशंका पर मोनू उसे बचाने के लिए नहर में कूदा. इस दौरान नन्हे तो बच गया लेकिन मोनू डूब गया. हल्ला होने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और मोनू को नहर से निकाला. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










