शराबबंदी को ले उत्पाद विभाग सक्रिय
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
12 दिनों में 74 जगहों पर हुई छापामारी सात को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 17 अभियोजन दायर, बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद अररिया : मद्य निषेध कानून जिले में लागू होने के बाद भी जिले के विभिन्न हिस्सों से बरामद भारी मात्रा में अवैध शराब को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है. मानो […]
विज्ञापन
12 दिनों में 74 जगहों पर हुई छापामारी
सात को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
17 अभियोजन दायर, बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद
अररिया : मद्य निषेध कानून जिले में लागू होने के बाद भी जिले के विभिन्न हिस्सों से बरामद भारी मात्रा में अवैध शराब को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है. मानो शराब के अवैध कारोबारियों में अब भी कानून का कोई खौफ नहीं. खास कर देशी व महुआ शराब बनाने वाले पर, तो ये बात शत प्रतिशत लागू होती है.
बहरहाल, पूर्ण शराब बंदी के निर्णय के बाद जिले उत्पाद विभाग की सक्रियता जरूर बढ़ी है. लगातार छापामारी अभियान व अवैध कारोबारियों की धर पकड़ तेज कर जिले में शराब बंदी को पूर्णत: लागू करने के प्रयास में विभाग सिरे से जुटा है. बताना लाजिमी है कि एक अप्रैल से 12 अप्रैल तक विभाग ने जिले के अलग-अलग 74 जगहों पर छापामारी अभियान का संचालन किया. गुप्त सूचना के आधार पर शराब बनने के ठिकाने चाहे वो घर हो या मक्का की खेत में की गयी छापामारी में बड़े पैमाने पर देशी शराब बरामद किये गये. गिरफ्तारी भी हुई. शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को जेल भी भेजा गया.
आंकड़ों पर गौर करें, तो एक अप्रैल से 12 अप्रैल तक उत्पाद विभाग ने औसतन प्रतिदिन आधा दर्जन जगहों पर छापामारी की घटना को अंजाम दिया है. विभाग की इस कार्रवाई में अवैध शराब बनाने वालों, बेचने वालों पर शिकंजा कसने में विभाग कामयाब रहा. मामले में उत्पाद निरीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि अधीक्षक उत्पाद लाला अजय कुमार सुमन की मॉनीटरिंग में ये तमाम छापामारी की गयी है. बताया गया कि एक अप्रैल से 12 अप्रैल तक 74 जगहों पर छापामारी की गयी.
विभाग को मिली जबरदस्त सफलता
सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. 17 अभियोजन दायर किया गया 10 अज्ञात के विरुद्ध अभियोजन दायर किया गया है. उन्होंने बताया कि इस क्रम में 145 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किया गया. 109 लीटर अंग्रेजी शराब तो 64 लीटर देसी शराब जब्त किया गया. 930 किलो जावा-महुआ जब्त किया गया.
इस क्रम में चुलाई शराब बनाने के क्रम में काम आने वाला चार मशीन भी जब्त किया गया है. बताया गया कि उत्पाद विभाग इस तरह की छापामारी करने को हमेशा तैयार रहती है. कोशिश है कि जिला में कही शराब का अवैध निर्माण, भंडारण व बिक्री ना हो. उन्होंने कहा कि आम-अवाम भी सूचना दे. सहयोग करें, तो जिला को पूर्ण रूप से नशा मुक्त किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










