घायल युवक के इलाज को आगे आया अस्पताल प्रबंधन
अररिया : सदर अस्पताल में रविवार को इलाज के लिये दाखिल कराये गये नेपाली युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था. घायल युवक के साथ उनके किसी परिजन के साथ नहीं होने के कारण इलाज के लिए बाहर नहीं ले जाया जा सका था. घायल […]
अररिया : सदर अस्पताल में रविवार को इलाज के लिये दाखिल कराये गये नेपाली युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था. घायल युवक के साथ उनके किसी परिजन के साथ नहीं होने के कारण इलाज के लिए बाहर नहीं ले जाया जा सका था.
घायल युवक की पहचान बालेश्वर काठमांडू निवासी बहादुर राय के पुत्र अर्जुन के रूप में की गयी है. बेहतर इलाज नहीं मिल पाने के कारण युवक सदर अस्पताल में ही अपने जिंदगी और मौत से जूझ रहा था. प्रभात खबर द्वारा इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता हाजी लड्डन इलाज के लिए आगे आये.
सामाजिक कार्यकर्ता की सक्रियता के बाद डीएस डॉ जय नारायण प्रसाद ने युवक के इलाज का जिम्मा अपने हाथों ले लिया. डीएस ने बताया की घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. अब उसे होश आ गया है. युवक के साथ किसी परिजन के नहीं होने के कारण उनकी देख रेख सदर अस्पताल प्रबंधन अपने स्तर से कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










