अपराध. लुटेरे को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

सीएसपी संचालक से एक लाख लूटे, धराया कई कांडों में स्वीकारी संलिप्तता एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अंतरराज्यीय अपराधी है. बिहार, ओड़िशा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बंगाल में अपराध करता है. उन्होंने कहा कि पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि अररिया में शिक्षक छेदी भगत से केनरा बैंक के समीप से […]

विज्ञापन

सीएसपी संचालक से एक लाख लूटे, धराया

कई कांडों में स्वीकारी संलिप्तता
एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अंतरराज्यीय अपराधी है. बिहार, ओड़िशा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बंगाल में अपराध करता है. उन्होंने कहा कि पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि अररिया में शिक्षक छेदी भगत से केनरा बैंक के समीप से 46 हजार की छिनतई, भवेश कुमार सिन्हा के डिक्की से 90 हजार, इम्तियाज आलम के डिक्की से 10 हजार उड़ाया था. एसपी ने कहा कि इन मामलों को लेकर नगर थाना में कांड अंकित है.
बताया गया कि गिरफ्तार अपराधी मुजफ्फरपुर में भी जेल की हवा खा चुका है. मौके पर नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी, पुअनि प्रशांत कुमार, टाइगर मोबाइल जवान संजय कुमार, नवीन कुमार, मो खालिक, गौरी शंकर कुमार मौजूद थे.
एसबीआइ की मुख्य शाखा से एक लाख की िनकासी कर लौट रहे सीएसपी संचालक से लुटेरों ने रुपयों से भरी थैली छीन ली और चलते बने, मौके पर ही वह धरा गया.
अररिया : शहर के टाउन हॉल के समीप स्थित एक
होटल के सामने शनिवार को एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से रुपये से भरी थैली लूट कर भाग रहे एक अपराधी को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया. लूटे गये रुपये की थैली भी बरामद कर ली गयी है. थैली में एक लाख रुपये थे, जो उन्होंने एसबीआइ की मुख्य शाखा से निकासी की थी. इस बाबत नगर थाना में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के आवेदन पर कांड संख्या 210/16 दर्ज किया गया.
क्या है मामला : महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरवा गांव के निवासी मो नसीम अख्तर एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक हैं. शनिवार को ग्राहकों के भुगतान को ले एसबीआइ की मुख्य शाखा से एक लाख रुपये की निकासी की थी. रुपयों एक थैली में रख कर बैंक से जब टाउन हॉल के समीप पहुंचे, तो उनके साथ चल रही बच्ची को पानी पिलाने के लिए इब्राहिम होटल गये.
इस बीच बैंक से ही पीछा कर रहे बाइक पर सवार दो अपराधी उनके पास आ कर रुके. एक बाइक पर ही रहा. दूसरा समीप आया व प्लास्टिक के थैला में रखा एक लाख रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस लूट कर भागने लगा. शोर मचाने पर लोग दौड़े. स्टार्ट बाइक सवार युवक भाग गया. जबकि लुटेरे को लोगों ने दबोच लिया. इस बीच नगर थाना का टाइगर मोबाइल पहुंचा. लोगों ने दबोचे गये अपराधी को उसके हवाले कर दिया. लूट का एक लाख रुपये भी बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधी अमन यादव पिता दीपक कुमार यादव, जोराबरगंज थाना कोढ़ा का है. भागने वाले अपराधी की पहचान सागर कुमार यादव पिता रंजुन कुमार यादव के रूप में की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन