.... कल चमन था आज ये सेहरा हुआ
कुर्साकांटा : कल चमन था आज ये सेहरा हुआ… जैसा दृश्य था सोनामणी गोदाम के यादव टोला का. कल तक बच्चे की किलकारी, बड़ों का हंसी मजाक, वर्तमान की खुशी, भविष्य का ताना-बाना बुना जा रहा था वहीं आज चारों तरफ रोने-चिल्लाने की आवाज सुनायी दे रही थी. इस अग्नि कांड में मसोमात राजधनी देवी […]
कुर्साकांटा : कल चमन था आज ये सेहरा हुआ… जैसा दृश्य था सोनामणी गोदाम के यादव टोला का. कल तक बच्चे की किलकारी, बड़ों का हंसी मजाक, वर्तमान की खुशी, भविष्य का ताना-बाना बुना जा रहा था वहीं आज चारों तरफ रोने-चिल्लाने की आवाज सुनायी दे रही थी. इस अग्नि कांड में मसोमात राजधनी देवी का नकदी 30 हजार तो जला ही साथ ही जो आभूषण उसने सहेज कर रखा था वह भी आग के हवाले हो गया.
वहीं बिरखी देवी के पास शरीर में पहना कपड़ा ही बच पाया. वह भी तार-तार हो गया है. मसोमात जीवछी देवी ने बताया कि बाबू आब केना के जीबै हो भगवान ते सब जला के राख कै दैलके. वहीं मसोमात रूक्मिणी देवी को रो-रो कर बूरा हाल था. उसने रोते हुए कहा कि कमाने वाला तो पहले ही दुनिया छोड़ दिया जो बचा था वह भी जल कर राख हो गया. छोटे-छोटे बच्चे का पालन पोषण कैसे होगा. अग्निकांड में उमेश यादव अपनी बेटी की
शादी में ग्रामीण महाजनों से एक लाख रुपये सूद पर लेकर शादी किया था. कर्ज को लेकर उमेश मजदूरी करने दिल्ली गया था. गत एक वर्ष से रह कर एक लाख रुपये घर भेजा था कि कर्ज वाले महाजन को देना है. कर्ज तो चुकता नहीं हुआ लेकिन रुपये अग्नि का भेंट जरूर चढ़ गया. अग्निपीड़ित परिवार के पास शरीर में पहना कपड़ा ही बचा है. पीड़ित रहने को छत बनाये, पहनने को कपड़ा खरीदे, खाने को अनाज मानों मुसीबत का पहाड़ ही खड़ा हो गया है. हां यह सत्य है कि ग्रामीणों का मेहनत जो आग पर काबू पाया नहीं तो इससे भी भीषण त्रासदी की खबर सुनायी पड़ती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










