नदी में डूबने से लड़की की मौत

Updated:
विज्ञापन

नदी में डूबने से लड़की की मौत अररिया. जोकीहाट थाना क्षेत्र के चकई गांव के भगवान मंडल की 10 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी की मौत शुक्रवार को नदी में डूबने से हो गयी. परिजनों ने शव को बरामद कर लिया. मिली जानकारी अनुसार सोनी कुमारी घर का काम-काज निबटा कर स्नान करने बकरा नदी गयी. […]

विज्ञापन

नदी में डूबने से लड़की की मौत अररिया. जोकीहाट थाना क्षेत्र के चकई गांव के भगवान मंडल की 10 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी की मौत शुक्रवार को नदी में डूबने से हो गयी. परिजनों ने शव को बरामद कर लिया. मिली जानकारी अनुसार सोनी कुमारी घर का काम-काज निबटा कर स्नान करने बकरा नदी गयी. स्नान के दौरान सोनी का पांव फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गयी. तेज धारा में बहने से उसकी मौत हो गयी. लोगों ने जब शोर मचाया तो परिजनों ने मृत अवस्था में उसका शव बरामद कर लिया. पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक गुप्ता ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन