सुंदरनाथ धाम में 75 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

चाक-चौबंद थी सुरक्षा व्यवस्थ
18-प्रतिनिधि, कुर्साकांटा ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में महा शिवरात्रि के तीसरे दिन शुक्रवार को भी अहले सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. महंत सिंहेश्वर गिरी ने बताया कि दैनिक प्रातःकालीन पूजा-अर्चना के बाद गर्भगृह को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. महंत सिंहेश्वर गिरी ने बताया कि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक सहित पूजा अर्चना में किसी भी तरह की परेशानी न हो को लेकर शिवगंगा के किनारे बने बेरीकेडिंग के जरिए पुरुष व महिला श्रद्धालुओं को गर्भ गृह तक पहुंचाया गया. वहीं सुंदरी मठ न्यास समिति के कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को जहां लगभग 75 हजार श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की तो वहीं तीन सौ 67 मुंडन संस्कार भी कराया गया. इधर मंदिर पहुंचने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर कुआड़ी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह, सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष नवीन कुमार व कुर्साकांटा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सदलबल चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय दिखे. इस मौके पर सुंदरी मठ न्यास समिति के एचके सिंह, रामदेव सरदार, रामप्रसाद शर्मा, श्याम राम, भानु सिंह, छोटू साह, विजय केशरी, मनोज भगत, राजकिशोर सिंह,राजकिशोर सिंह, नयन भगत, रामप्रसाद मंडल, गिरानंद साह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










