50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सुंदरनाथ धाम में उमड़ रहे श्रद्धालु
33-प्रतिनिधि,कुर्साकांटा ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में महा शिवरात्रि के नौवे दिन गुरुवार को अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. महंत सिंहेश्वर गिरी ने बताया कि प्रातःकालीन पूजा अर्चना के बाद गर्भ गृह सहित अन्य देवी देवताओं के मंदिर को सर्व सामान्य के लिए खोल दिया गया. वहीं सुंदरी मठ न्यास समिति के कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता ने बताया कि लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मंगल कामना की, तो वहीं दो सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार कराया. इधर शिव मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर कुआड़ी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह सदलबल मंदिर परिसर में रहकर विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करते दिखे. मौके पर इंद्रानंद सिंह, संतोष कुमार सिंह, सुंदरी मठ न्यास समिति के हेरम सिंह, रामदेव सरदार, रामप्रसाद शर्मा, श्याम राम, भानु सिंह, छोटू साह, मनोज भगत, राजकिशोर सिंह, विजय केशरी के साथ अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










