ePaper

38 वर्षीय शिक्षक मो मोहतसिम का निधन

Updated at : 01 Nov 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
38 वर्षीय शिक्षक मो मोहतसिम का निधन

मौत पर लोगों ने व्यक्त की संवेदना

विज्ञापन

अररिया. जोकीहाट प्रखंड में जोगेंद्र भंसिया के मो हारून रशीद के 38 वर्षीय पुत्र मो मोहतसिम की मौत इलाज के दौरान हो गयी. वे जोकीहाट प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय भंसिया ग्राम जोगेंद्र में कार्यरत थे. वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनकी अचानक मौत की खबर से चारों ओर शोक व्याप्त है. वे अपनी बुनियादी शिक्षा आजाद नगर अररिया में रहकर हासिल की थी. वे बचपन से ही काफी मेहनती व अनुशासित था. उनकी मौत से उनके गांव जोगेंद्र व आजाद नगर में शोक व्याप्त है. उनकी मौत की अचानक मिली खबर पर किसी को यकीन हीं नहीं हो रहा है. इतने कम उम्र में उनकी असामयिक मौत निश्चित रूप से काफी हृदय विदारक घटना है. उनके जनाजे की नमाज जोगेंद्र कब्रिस्तान में अदा की गयी व वहीं उनको सुपुर्द ए खाक कर दिया गया. उनकी मौत पर मास्टर अब्दुर रज्जाक, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अब्दुल कुद्दूस, मास्टर जमाल उद्दीन, मास्टर मुजाहिद आलम, संघ के अध्यक्ष जाफर रहमानी, प्रशांत कुमार, हाजी वजाजत करीम, फारूक आजम, हेड मास्टर नैय्यर आलम, पूर्व जिला पार्षद शाहनवाज अख्तर, अब्दुल गफूर तूफानी, अफज़ल हुसैन समिति सदस्य, कमर मासूम, सज्जाद आलम, अमर यादव, फैसल कलीम, विधायक शाहनवाज आलम, पूर्व सांसद सरफराज आलम के अलावा अन्य शिक्षक शामिल हैं. विदित हो कि स्व मो मोहतसिम को डेढ़ वर्षीय एक पुत्र है, वहीं पूरा परिवार ग़म में डूबा है.32

—–

महिलाओं को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में चयन का मौका: प्राचार्य

फारबिसगंज. आगामी तीन नवंबर को महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फारबिसगंज में महिलाओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 18 से 30 वर्ष की महिला जो किसी भी व्यवसाय से आइटीआइ पास हो या केवल 12वीं पास हो भाग ले सकती हैं. इन्हें टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी बंगलौर में ऑपरेटर पद पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा. महिलाएं अपने साथ सभी शैक्षनिक प्रमाण पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक भाग ले सकती हैं. प्राचार्य राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि साक्षात्कार ऑनलाइन माध्यम से लाइव लिया जायेगा. इस पद के लिए 19.5 हजार तक ग्रॉस सैलरी दी जायेगी. इसके अलावा महिलाओं को रहने के लिए हॉस्टल सुविधा, मेस, बस आदि कि सुविधा दी जायेगी. कंपनी में महिलाएं मोबाइल असब्मिलिंग से संबंधित कार्य करेंगी. चयन होने पर बंगलौर जाने के लिए ट्रेन का किराया भी कंपनी द्वारा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन