दो दिवसीय संतमत सत्संग का 36वां जिला अधिवेशन संपन्न

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 26 Mar 2026 6:04 PM

विज्ञापन

जिले के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र की प्रसादपुर डुमरिया पंचायत स्थित मैदान में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग का 36वां जिला वार्षिक अधिवेशन बुधवार की शाम भक्तिमय व श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हो गया

विज्ञापन

अररिया. जिले के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र की प्रसादपुर डुमरिया पंचायत स्थित मैदान में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग का 36वां जिला वार्षिक अधिवेशन बुधवार की शाम भक्तिमय व श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. इसमें भजन स्तुति, विनती, सद्ग्रन्थ पाठ, महाराज जी द्वारा प्रवचन की प्रस्तुति की गयी. सत्संग में परम पूज्य सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के हृदय स्वरूप महर्षि शाही जी महाराज के अत्यंत कृपा प्राप्त प्रधानाचार्य महर्षि चतुरानंद जी महाराज व संतमत के वरिष्ठ संत, महात्मा, विद्वानों के प्रवचन से श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया. इस सत्संग में स्वामी ओमानंद जी महाराज, स्वामी शंभू चेतन जी महाराज, स्वामी प्रेमानंद जी महाराज, स्वामी दिव्यानंद जी महाराज, स्वामी लाल बाबू जी, स्वामी वीरानंद जी महाराज के प्रवचन से लोगों ने लाभ उठाया. बताया कि आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार प्रसार मानव जादू को सदाचार के सूत्रों में बांधने, जातीय भेदभाव को दूर करने व आपसी प्रेम, भाईचारा व विश्व बंधुत्व को सबल करने के उद्देश्य से सत्संग का आयोजन किया जाता है. इस जिला स्तरीय संतमत सत्संग को सफल बनाने में उमेश साह सभाध्यक्ष, जनार्दन साह, दिलीप साह, महेंद्र साह, शंभू साह, प्रेम लाल साह, प्रमोद कुमार, बैजनाथ साह, मोती लाल साह के अलावा पंचायत के मुखिया मो एहतेशाम, युवा समाजसेवी व मुखिया प्रतिनिधि मो रफअत सानवी के अलावा पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई. इस संतमत सत्संग में दो दिनों तक पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. मौके पर मौजूद रफअत सान्वी ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में आपसी प्रेम व भाइचारा का माहौल बनता है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन