बिजली विभाग पर तीन लाख रुपये का दावा ठोका

बिजली विभाग पर तीन लाख रुपये का दावा ठोका
अररिया. स्थानीय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (जिला उपभोक्ता फोरम) अररिया में शहर के आरएस थाना क्षेत्र के ईंटहारा वार्ड संख्या 13 निवासी विंदेश्वरी पासवान के द्वारा बिजली विभाग पर 03 लाख रुपये से अधिक राशि पर दावा ठोका गया है. इस संबंध में विंदेश्वरी पासवान के अधिवक्ता राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बिजली विभाग से जुड़े नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना सहित अररिया के विद्युत कार्यपालक अभियंता, राजस्व अधिकारी, सहायक विद्युत अभियंता व कनीय विद्युत अभियंता के विरुद्ध सम्मन निर्गत का आदेश जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (जिला उपभोक्ता फोरम) अररिया के द्वारा किया गया है.
——————–विपक्षी पति ने कोर्ट में पत्नी को राशि सौंपा
अररिया. न्यायमंडल अररिया के एसडीजेएम पार्थ के न्यायालय में लंबित 784 सी /2018 से संबंधित बीवी समसुना बनाम अब्दुल वाहब वगैरह मामले में विपक्षी पति की अनुपस्थिति में उनके पिता की ओर से सफल मध्यस्थता प्रतिवेदन के आधार पर चार हजार रुपये को बीवी समसुना ने रिसीव किया है. एसडीजेएम पार्थ ने अगली निर्धारित तिथि 28 मई 2026 को विपक्षी पति को सदेह न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश जारी किया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










