विभिन्न कांडों के 28 आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Apr 2024 10:44 PM
छह घर में कुर्की जब्ती
अररिया. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में 28 आरोपित की गिरफ्तारी करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसकी जानकारी एसपी अमित रंजन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. साथ ही जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मादक पदार्थों में देशी शराब 06 लीटर, नेपाली शराब 17.100 लीटर, प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप 1.400 लीटर, 515 पीस नशीली टेबलेट व कैप्सूल के साथ 01 पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस, 01 बाइक, 01 मोबाइल की बरामदगी की गयी है. इधर जिला अंतर्गत थाना क्षेत्र की पुलिस ने 39 अजमानतीय वारंट का निष्पादन करते हुए विभिन्न 06 कांडों में कुर्की जब्ती भी की है. साथ ही यातायात थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 51.5 हजार रुपये जुर्माना राशि भी वसूल किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










