शिविर में 173 पशुओं को किया इलाज

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 19 Jan 2026 6:37 PM

विज्ञापन

एसएसबी ने लगाया पशु चिकित्सा शिविर

विज्ञापन

जोगबनी. 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से सीमावर्ती गांव हटेवा में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया. शिविर का आयोजन बाह्य सीमा चौकी ‘डी’ समवाय कुशमाहा के कार्यक्षेत्र में कमांडेंट शाश्वत कुमार के निर्देशन में किया गया. शिविर में क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी पूर्णिया से आए उप-कमांडेंट पशु चिकित्सा डॉ घनश्याम पटेल ने पशुओं की जांच की. पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा पशुपालकों को आवश्यक दवाइयां मुफ्त दी गयी. शिविर में कुल 42 पशुपालकों के 173 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. शिविर में निरीक्षक (सामान्य) रामलाल, डी समवाय कुशमाहा प्रभारी सहित 11 अन्य कार्मिक व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन