ePaper

बिहार के अररिया में अंग्रेजी शराब लदी कार दुर्घटनाग्रस्त, लोग लूटने लगे शराब, VIDEO वायरल

Updated at : 19 Nov 2019 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के अररिया में अंग्रेजी शराब लदी कार दुर्घटनाग्रस्त, लोग लूटने लगे शराब, VIDEO वायरल

अररिया : बिहारमें अररिया-फारबिसगंज एनएच 57 के गोढ़ी चौक के समीप मंगलवार की सुबह एक कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. उस कार पर बड़े पैमाने पर अंग्रेजी शराब लदी थी. दुर्घटनाग्रस्त कार के बाहरी भाग में जितनी शराब थी, उसे स्थानीय लोगों ने लूट ली. इसका वीडियो भी वायरल किया गया. घटना की […]

विज्ञापन

अररिया : बिहारमें अररिया-फारबिसगंज एनएच 57 के गोढ़ी चौक के समीप मंगलवार की सुबह एक कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. उस कार पर बड़े पैमाने पर अंग्रेजी शराब लदी थी. दुर्घटनाग्रस्त कार के बाहरी भाग में जितनी शराब थी, उसे स्थानीय लोगों ने लूट ली. इसका वीडियो भी वायरल किया गया. घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया.

हालांकि, मौके से कार चालक फरार होने में कामयाब हो गया. कार को थाना लाया गया. जब कार की तलाशी ली गयी तो कार में विशेष तौर से बनाये गये तहखाने में रखी 375 एमएल की अंग्रेजी शराब की 132 बोतल बरामद हुई. जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे कार नंबर डब्ल्यूबी 02 डब्लू 3064 जोकीहाट-अररिया-बैरगाछी होकर जब टोल प्लाजा हरियाबारा से पहले गोढ़ी चौक पर पहुंची तो कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोग जब दौड़े तो कार पर शराब के कार्टन देख शराब लूटने लगे.

लोगों को जुटते देख कार चालक फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस कार को जब्त कर लिया और थाने ले आयी. इस बाबत थानाध्यक्ष किंग कुंदन ने बताया कि कार से चालक सह मालिक का कागज मिला है, जिस पर तारिक जमाल कोलकाता निवासी के नाम से वाहन है. उन्होंने बताया कि तारिक जमाल को नामजद अभियुक्त बनाते हुए शराब लूटने के मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध कांड अंकित किया गया है. शराब लूट में शामिल लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन