ePaper

शौच के लिए निकली युवती के साथ किया दुष्कर्म, फिर लोगों ने लिया ये फैसला

Updated at : 26 Sep 2018 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
शौच के लिए निकली युवती के साथ किया दुष्कर्म, फिर लोगों ने लिया ये फैसला

अररिया : बिहार के अररिया जिला में जोकीहाट थाना अंतर्गत एक युवती से युवक ने रविवार की शाम दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. मामले को लेकर पीड़िता ने मंगलवार को महिला थाना में एक लिखित आवेदन दिया है. महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार को […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार के अररिया जिला में जोकीहाट थाना अंतर्गत एक युवती से युवक ने रविवार की शाम दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. मामले को लेकर पीड़िता ने मंगलवार को महिला थाना में एक लिखित आवेदन दिया है. महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार को घटनास्थल पर जाकर जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. पीड़िता ने दिये आवेदन में कहा है कि रविवार की शाम वह शौच करने घर से कुछ दूर गयी थी. उसी समय आरोपित आया और उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके चिल्लाने की आवाज पर कुछ लोग जमा हुए और उक्त युवक को पकड़ लिया.

जिसके बाद सामाजिक तौर पर फैसला लिया गया कि दोनों की शादी मंगलवार को महिला थाना अररिया में करायी जायेगी. फैसले के मुताबिक मंगलवार को कुछ ग्रामीणों के साथ आरोपित युवक को महिला थाना लाया गया. महिला थाना के बाहर सड़क पर वाहन लगाया गया था. इसी दौरान गांव के कुछ लोग आये और आरोपित युवक को जबरन चाकू के बल पर उठा कर ले गये. इसके कारण शादी नहीं हो पायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन