मारपीट में दोनों पक्षों से 12 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायलों को किया रेफर

विज्ञापन

भरगामा. थाना क्षेत्र के वीरनगर पूर्व पंचायत अंतर्गत कदमाहा गांव रविवार को जमीन जोतने के विवाद को लेकर हुई भिड़ंत में दोनों पक्षों के कुल 12 लोग घायल हो गए. घायलों को परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. बताया जाता है कि करीब साढ़े चौदह डिसमिल जमीन का मामला वर्ष 2022 से चला आ रहा है. घायलों में एक पक्ष के शीतल पंडित, दिलीप राम, रंजना देवी, सुमित्रा देवी, बिजेंद्र पंडित, नवल किशोर, जलेश्वर पंडित, राधा देवी, जयप्रकाश पंडित घायल हो गये. घायल जयप्रकाश पंडित व अन्य घायलों ने बताया कि वे लोग अपना जमीन जोत रहे थे. पूर्व में बेचे हुए जमीन पर दूसरा पक्ष अपना अधिकार जताता है. इनलोगों का कहना था कि दूसरे पक्ष के पास जमीन का पेपर है न ही रसीद है. बाबजूद इसके जमीन पर अपना अधिकार जताते हुए खेती में मुश्किल खड़ा करता रहता है. इनलोगों का कहना है कि दूसरा पक्ष पंचायत को भी नहीं मानता है. दबिया ,फरसा से लैस था.खेत जोत के क्रम में ही विरोधियों ने खदेड़ खदेड़ कर कदमहा चौक पर भी पिटाई की. सुमित्रा देवी के सिर पर चोट लगा है.वही रंजना देवी के हाथ में चाकू लगा है. दोनों को बाहर रेफर कर दिया है. वहीं दूसरे पक्ष के मो. अफरोज, मो. इंसारुल, मो. मन्नान व मो. दिलशाद भी घायल हुए हैं. चिकित्सक ने बताया कि दो घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर क्षेत्र में पहले भी तनाव की स्थिति बनी रही है.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन