नामजदों की गिरफ्तारी करने में अब भी सफल नहीं हो पायी है पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2018 5:55 AM
अररिया : हाल के दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बारूदी गंध फैलने से लोग अपने को असहज महसूस करने लगे हैं. सहमे-सहमे रहने को लोग विवश नजर आने लगे हैं. कई मामले ऐसा भी है, जिसका उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है. मामले में गिरफ्तारी भी हुई है, लेकिन कई मामले ऐसे […]
अररिया : हाल के दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बारूदी गंध फैलने से लोग अपने को असहज महसूस करने लगे हैं. सहमे-सहमे रहने को लोग विवश नजर आने लगे हैं. कई मामले ऐसा भी है, जिसका उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है. मामले में गिरफ्तारी भी हुई है, लेकिन कई मामले ऐसे भी हैं जिसका उद्भेदन अब तक पुलिस नहीं कर पा रही है.
जोगबनी के पप्पू पटेल पर गोली चलाने वालों में से कई लोग अब भी फरार हैं. भरगामा थाना क्षेत्र के जयनगर का निवासी लाल बहादूर चौपाल को गोली मारने वाला अभी गिरफ्त से बाहर है. जोकीहाट थाना के समीप एक महिला की गोली मारकर हत्या करने वाला अभियुक्त अब तक फरार है. एक माह बीतने को है लेकिन पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी करने में अब भी सफल नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










