मजदूरी कराने के लिए छह नाबालिगों को दिल्ली ले जा रहे थे बाल तस्कर, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अररिया : बिहार के अररिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसएसबी ने जिले में सक्रिय एक बाल तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एसएसबी ने गिरोह का भंडाफोड़ कर छह नाबालिगों को छुडाया है. वहीं, गिरोह के दो लोगों को गिराफ्तार किया है. एसएसबी के […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार के अररिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसएसबी ने जिले में सक्रिय एक बाल तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एसएसबी ने गिरोह का भंडाफोड़ कर छह नाबालिगों को छुडाया है. वहीं, गिरोह के दो लोगों को गिराफ्तार किया है. एसएसबी के एक अधिकारी ने कहा कि छुड़ाये गये लड़कों की उम्र 10 से 16 साल के बीच है.

एसएसबी के उप निरीक्षक संजीत समझदार ने कहा कि पूर्व में मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हमने गुरुवार को बाल अधिकारों के लिए काम करने वाले कुछ संगठनों के साथ मिलकर भारत-नेपाल सीमा के पास एक तलाशी अभियान चलाया. शाम करीब सात बजे हमने दो युवकों को छह बच्चों के साथ जोगबनी पुलिस थाने की तरफ जाते देखा.

अधिकारी ने बताया कि दोनों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि बच्चों को दिल्ली ले जाया जा रहा था. जहां, उनसे खिलौने के एक कारखाने में मजदूरी करायी जाती. दोनों को जोगबनी पुलिस थाने ले जाया गया. थाने में उनके खिलाफ बाल श्रम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन