अररिया : मक्का व जूट व्यवसायी से आठ लाख की लूट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अररिया : फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 के हरिपुर भालपट्टी व कोसी कॉलोनी के बीच मंगलवार की देर शाम फारबिसगंज से हरिपुर घर जा रहे मक्का व जूट व्यवसायी को तेज धारदार हथियार से हमला कर अपराधियों ने गंभीर रूप से घायल करते हुए लगभग आठ लाख रुपये लूट लिये. गंभीर रूप से घायल व्यवसायी […]
विज्ञापन
अररिया : फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 के हरिपुर भालपट्टी व कोसी कॉलोनी के बीच मंगलवार की देर शाम फारबिसगंज से हरिपुर घर जा रहे मक्का व जूट व्यवसायी को तेज धारदार हथियार से हमला कर अपराधियों ने गंभीर रूप से घायल करते हुए लगभग आठ लाख रुपये लूट लिये. गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को उनके परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया.
घायल व्यवसायी हरिपुर वार्ड संख्या चार निवासी लक्ष्मण मेहता बताया जाता है. व्यवसायी लक्ष्मण मेहता फारबिसगंज से राशि लेकर बाइक से हरिपुर अपने घर जा रहे थे. भालपट्टी के पास अपराधियों ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर उनके पास मौजूद लगभग आठ से 10 लाख रुपये लूट लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










