छोटी-सी बात को लेकर नाराज हुए दो किशोरों ने जहर खाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

नरपतगंज(अररिया) : प्रखंड के फुलकाहा थाना अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 में बुधवार को आपसी कलह के कारण दो सगे भाइयों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद घर में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है. ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को आनन-फानन में एक ही चिता पर जला दिया गया. […]

विज्ञापन

नरपतगंज(अररिया) : प्रखंड के फुलकाहा थाना अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 में बुधवार को आपसी कलह के कारण दो सगे भाइयों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद घर में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है. ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को आनन-फानन में एक ही चिता पर जला दिया गया. हालांकि परिजन द्वारा इस मामले में पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया. मृतकों में मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी जामुन राम

छोटी-सी बात…
का 16 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार राम व 14 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार शामिल हैं. बबलू ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी, तो छोटा भाई सोनू दसवीं कक्षा में पढ़ता था. घटना बुधवार की है. बताया जाता है कि दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया. बड़ा भाई 16 वर्षीय बबलू कुमार अपने घर से मक्का लेकर बाजार गया व वहां कीटनाशक खरीद कर खा लिया. लड़खड़ाता हुआ वह किसी तरह घर पहुंचा. घर वाले जब तक कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गयी. पुत्र की मौत के बाद घर में पिता सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. घटना के समय छोटा भाई सोनू घर में नहीं था.
जब उसे अपने भाई की मौत की खबर मिली तो वह भी गांव के ही एक व्यक्ति की साइकिल लेकर फुलकाहा गया और वहां से कीटनाशक खरीद कर पी लिया. इसके बाद वह घर नहीं जाकर घर के बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर की छत पर जाकर सो गया. खोजबीन के बाद पता चला कि वह स्कूल की छत पर सोया हुआ है. लोग जब तक वहां पहुंचते तब तक उसकी मौत हो गयी थी. एक साथ दो भाइयों की हुई मौत पर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों की चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिये बगैर दोनों के शव को एक ही चिता पर जला दिया. इस मामले में पूछे जाने पर फुलकाहा थानाध्यक्ष सी के टुडू ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन परिजनों द्वारा किसी भी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन