दो कार्यपालक सहायक व एक आइटी सहायक के भरोसे हो रहा किसी तरह काम

Updated:
विज्ञापन

सैकड़ों की तादाद में प्राप्त हो रहे आवेदन-निष्पादन में सिस्टम की कमी झेल रहे कर्मी राशन कार्ड के लिए अब सप्ताह में दो दिन होंगे निर्धारित रानीगंज : आरटीपीएस के तहत मिलने वाली विभिन्न सेवा का लाभ क्षेत्र के लोगों को समुचित तौर पर नहीं मिल पा रहा है. एक तरफ संबंधित काउटंर के समीप […]

विज्ञापन

सैकड़ों की तादाद में प्राप्त हो रहे आवेदन-निष्पादन में सिस्टम की कमी झेल रहे कर्मी

राशन कार्ड के लिए अब सप्ताह में दो दिन होंगे निर्धारित
रानीगंज : आरटीपीएस के तहत मिलने वाली विभिन्न सेवा का लाभ क्षेत्र के लोगों को समुचित तौर पर नहीं मिल पा रहा है. एक तरफ संबंधित काउटंर के समीप लोगों की भीड़ नियमित तौर पर बढ़ने लगा है. वहीं दूसरी तरफ सेवा देने में लगे आरटीपीएस कर्मी सीमित संसाधन के बीच बढ़ते कार्य बोझ से मायूस नजर आ रहे हैं. हमेशा आरटीपीएस काउंटर के समीप भीड़ में शामिल लोगों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न होने लगा है. बुधवार को भी कुछ यही नजारा देखने को मिला.
कार्यालय खुलने के निर्धारित समय से दो घंटा पूर्व से ही मौके पर लंबी लाइन लग गयी. सुबह से दिन के लगभग 12 बजे तक कड़ी धूप में नवजात को गोद में लिए महिलाएं कतारबद्ध थीं. बुजूर्ग की कौन कहे युवाओं का चेहरा धूप में लाल हो गया था. मौके पर गोद में छोटा बच्चा लिए बड़हरा गांव से आयी ताराचंद ऋषिदेव की पत्नी साजीया ने कहा कि राशन कार्ड बनवाने के लिए वार्ड सदस्य के कहने पर आये हैं. लेकिन यहां लगभग तीन घंटे से लाइन में खड़ा रहने के बावजूद जस का तस बने हुए हैं.
वहीं इसी गांव की गौरी देवी ने भी अपनी परेशानी से अवगत करायी. पास ही गीतवास गांव निवासी राकेश कुमार ने कहा कि पिछले छह दिनों से दीदी का विभिन्न प्रमाणपत्र बनवाने के लिए परेशान हैं. लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. रोज लाइन में लग कर घंटों खड़े रहने की मजबूरी बताते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होने की बात उन्होंने कही.
कहते हैं बीडीओ
बीडीओ राजा राम पंडित ने राशन कार्ड के लिए आवेदकोंं के बढ़ते भीड़ को जल्द ही नियंत्रित कर आरटीपीएस को सामान्य स्थिति में लाया जायेगा एवं रोस्टर के अनुसार प्रत्येक पंचायत को सप्ताह में दो दिन राशन कार्ड के लिए निर्धारित किया जायेगा. वहीं जिला में प्रतिनियुक्त कार्यपालक सहायक को वापस बुलाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन