मोबाइल दुकान से 86 बोतल नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार
पलासी : पलासी थाना पुलिस ने मंगलवार को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर धर्मगंज मेला प्रांगण स्थित एक मोबाइल दुकान में छापामारी कर 86 बोतल नेपाली शराब तथा 68 बोतल स्कफ कफ सीरप बरामद किया. इसके साथ ही युवक को गिरफ्तार किया. इस बाबत सअनि हीरालाल मंडल ने गिरफ्तार युवक बेलगच्छी […]
पलासी : पलासी थाना पुलिस ने मंगलवार को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर धर्मगंज मेला प्रांगण स्थित एक मोबाइल दुकान में छापामारी कर 86 बोतल नेपाली शराब तथा 68 बोतल स्कफ कफ सीरप बरामद किया. इसके साथ ही युवक को गिरफ्तार किया. इस बाबत सअनि हीरालाल मंडल ने गिरफ्तार युवक बेलगच्छी निवासी मिथुन कुमार यादव के विरुद्ध पलासी थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है.
प्राथमिकी में सअनि श्री मंडल ने कहा कि गत मंगलवार को संध्या गश्ती के क्रम में हनुमान मंदिर चौक मालद्वार पहुंचते ही गुप्त सूचना मिली कि धर्मगंज मेला प्रांगण स्थित एक मोबाइल दुकान में शराब व कफ सिरप बेचा जा रहा है. सत्यापन के लिए धर्मगंज मेला प्रांगण पहुंचा तो उक्त दुकान में बैठा युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. जिसे जवानों द्वारा पकड़ लिया गया. उसके दुकान की तलाशी ली गयी तो 86 बोतल नेपाली शराब व 68 बोतल कफ सीरप बरामद किया गया. युवक के विरुद्ध कांड अंकित कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










