1848 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो वाहन जब्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जोकीहाट (अररिया) : जोकीहाट थाना पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ मंगलवार को संध्या गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग के दौरान एनएच 327 र्इ के काकन चौक पर एक पिकअप और एक ओमनी वैन से हरियाणा निर्मित 1848 बोतल अंग्रेजी रॉयल स्टैग शराब बरामद किया. बरामद शराब के साथ पिकअप के चालक को भी गिरफ्तार […]
विज्ञापन
जोकीहाट (अररिया) : जोकीहाट थाना पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ मंगलवार को संध्या गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग के दौरान एनएच 327 र्इ के काकन चौक पर एक पिकअप और एक ओमनी वैन से हरियाणा निर्मित 1848 बोतल अंग्रेजी रॉयल स्टैग शराब बरामद किया. बरामद शराब के साथ पिकअप के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. जबकि, ओमनी वैन का चालक व एक अन्य व्यक्ति फरार हो गया. जोकीहाट पुलिस संध्या गश्ती के दौरान काकन चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी बीच बहादुरगंज की ओर से एक पिकअप
1848 बोतल अंग्रेजी…
आगे-आगे चल रही थी और ओमनी वैन उसके पीछे-पीछे आ रही थी. पुलिस ने ज्योंही पिकअप वैन को रोका, तो पीछे से आ रही ओमनी से दो लोग उतर कर भाग निकले. पिकअप वैन (बी आर 07- जी ए 5120) और ओमनी (डब्लू बी 74 ए के 6859) को पुलिस ने जांच की, तो पिकअप वैन शराब के कार्टून से भरा हुआ पाया गया और ओमनी वैन से भी शराब का कार्टून बरामद किया गया.
शराब मिलते ही पुलिस ने दोनों गाड़ी को थाना ला कर कार्टून से शराब की बोतल बाहर किया और उसकी गिनती की. गिनती के दौरान पिकअप वैन से 1392 बोतल और ओमनी वैन से 456 बोतल शराब कुल 1848 बोतल बरामद किया गया. इसकी अनुमानित मूल्य नौ लाख 24 हजार रुपये आंका गया है. गिरफ्तार पिकअप चालक मतीबुल रहमान पिता मजीर उद्दीन निवासी खुड़ीगच्छ मघ्य बांस गांव थाना फांसी देवा जिला दार्जिलिंग का बताया जा रहा है. चालक से पूछने पर बताया कि यह शराब सिल्लीगुड़ी में लोड किया गया था
और दालकोला ले जाना था. शराब का मालिक भी साथ ही चल रहा था. ठाकुरगंज पहुंचने पर एक ओमनी वैन को देख कर शराब मालिक ने कहा कि ओमनीवाला उसका मित्र है. हम उसी में बैठ जाते हैं और आप गाड़ी को पीछे-पीछे लेकर आइए. वह गाड़ी को बहादुरगंज तक आगे-आगे लाया और वहां से वह पीछे-पीछे चलने लगा.
जोकीहाट से आगे अररिया के रास्ते में काकन चौक के पास गाड़ी को पुलिस रोक दी. थानाध्यक्ष श्याम नंदन यादव ने बताया कि बीच में शराब के साथ पकड़े गये चालक से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि चालक कुछ भी सही नहीं बता रहा है. उससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सिल्लीगुड़ी से दालकोला जाने का सीधा रास्ता तो एनएच 31 है. इधर ठाकुरगंज व बहादुरगंज होकर तो बिहार में ही प्रवेश किया. उन्होंने बताया कि शराब मालिक की गिरफ्तारी के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा. उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
एक गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










