टैक्स घोटाले में जोगबनी नगर पंचायत के प्रधान सहायक हुए निलंबित
अररिया : प्रभात खबर की मुहिम ने अपना रंग दिखाया. जोगबनी नगर पंचायत में हुए टैक्स चोरी मामले के प्रथम दोषी नाजिर सह प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही नगर पंचायत के सहायक वकार आलम को नाजिर सह प्रधान सहायक का प्रभार दिया गया है. यह कार्रवाई नप बोर्ड की बैठक […]
अररिया : प्रभात खबर की मुहिम ने अपना रंग दिखाया. जोगबनी नगर पंचायत में हुए टैक्स चोरी मामले के प्रथम दोषी नाजिर सह प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही नगर पंचायत के सहायक वकार आलम को नाजिर सह प्रधान सहायक का प्रभार दिया गया है. यह कार्रवाई नप बोर्ड की बैठक लिये गये निर्णय के आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी ने किया है. हालांकि अभी भी टैक्स घपलेबाजी के आरोपी टैक्स दारोगा व दो टैक्स कलेक्टर के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई है.
प्रभात खबर ने इस मामले को 31 अक्तूबर 2017 के अंक में प्रमुखता से छापते हुए मुहिम चलाया था. प्रभात खबर में लगातार खबर छपने के बाद इस राज का खुलासा हुआ और वसूले गये टैक्स की राशि लगभग 22 लाख रुपये जमा कराया जा सका. इसके बाद इस राशि का ब्याज भी वसूला जाना था. इस मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि सूद की राशि पांच लाख रुपये से अधिक है. जिसे जमा कराने का सिलसिला जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










