हथियार के बल 75 हजार रुपया लूटा

Updated:
विज्ञापन

शहर के सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड फायनेंस कंपनी के कार्यालय में एक दर्जन हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने घुस कर 75 हजार रुपये नगद, तीन कीमती मोबाइल व एक टैब लूट लिया फारबिसगंज : शहर के जीडीएसएस महिला महाविद्यालय मार्ग में राजशंकर यादव के मकान में चल रहे सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड नामक एक […]

विज्ञापन

शहर के सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड फायनेंस कंपनी के कार्यालय में एक दर्जन हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने घुस कर 75 हजार रुपये नगद, तीन कीमती मोबाइल व एक टैब लूट लिया

फारबिसगंज : शहर के जीडीएसएस महिला महाविद्यालय मार्ग में राजशंकर यादव के मकान में चल रहे सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड नामक एक फायनेंस कंपनी के कार्यालय में सोमवार को लगभग एक दर्जन हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने घुस कर लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने हथियार के बल पर कार्यालय में घुस कर 75 हजार रुपये नगद, तीन कीमती मोबाइल व एक टैब सहित अन्य सामान लूट लिये. घटना के संबंध में कंपनी के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यालय में महिलाओं की काफी भीड़ थी. तभी दोपहर अचानक हथियार से लैस एक दर्जन अपराधी शाखा कार्यालय में घुसे और कर्मियों को पिस्टल सटा दिया.
कर्मियों को काबू में कर कार्यालय के टेबल पर रखा 75 हजार रुपये, तीन कीमती मोबाइल व एक टैब लूट लिया. घटना को अंजाम देकर अपराधी पिस्टल लहराते हुए भाग निकले. बीएम श्री गुप्ता ने बताया कि अपराधियों ने कार्यालय के गोदरेज को भी खोल कर जांच किया मगर वहां कुछ नहीं मिला.
कुछ लोग डर से बेहोश हो गये
राशि जमा कराने आयी खवासपुर मधुरा निवासी मुन्नी देवी पति नरेश सिंह, पूर्वी औराही निवासी मुन्नी देवी पति प्रमोद यादव, नबुधनी खातून पति मो सलीम सहित अन्य ने बताया कि सभी अपराधी 20 से 25 वर्ष के बीच के उम्र के थे और सभी के हाथ में पिस्टल व चाकू था. घटना के समय मौजूद महिला मुन्नी देवी पति प्रमोद यादव डर से बेहोश भी हो गयी. सेटिन क्रेडिट केयर के बीएम श्री गुप्ता के अलावा कार्यालय के कर्मी कमलेश यादव, जुगेश कुमार, नुनुमणि भारती, राकेश कुमार सहित अन्य ने बताया कि अपराधी महज पांच मिनट के अंदर लूट की घटना को अंजाम दे कर फरार हो गये. इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के अनि एलबी प्रजापति, शिवनाथ ठाकुर घटना स्थल पर पहुंच कर बीएम सहित मौजूद महिलाओं से पूछताछ की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन