गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

-8-प्रतिनिधि, कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमलदाहा के वार्ड संख्या 01 में गुरुवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय बालक मौत हो गयी. मृतक गौरव कुमार (10) पिता संजय ठाकुर के साथ घर से कुछ ही दूरी पर मक्का का पटवन हो रहा था. जिसे देखने गया था. मृतक गौरव को कुछ दूर पर खड़ा कर वह खेत गया. इसी बीच गौरव पानी भरे गड्ढे में गिर पड़ा. जब पिता संजय ठाकुर वहां पहुंचा, तो देखा कि गौरव पानी में डूबा पड़ा है. पिता ने अपने बेटे को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी कुर्साकांटा लाया. जहां गौरव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों के रुदन क्रंदन से वातावरण गमगीन बना रहा. मृतक की मां ऊषा देवी ने बताया कि मृतक दो भाई में छोटा था. मृत बेटे को गोद में लेकर रोती बिलखती मां को देख कर पीएचसी में खड़े सभी की आंखें नम हो गयी. इधर सूचना पर पहुंची कुर्साकांटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया मो फिरोज आलम पीएचसी पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन