छपरा, सारण और सीवान के 4 कॉलेजों की मान्यता रद्द, जानिए कैसे और कहां ट्रांसफर होंगे पढ़ाई कर रहे छात्र
जयप्रकाश यूनिवर्सिटी के 4 डिग्री कॉलेजों की मान्यता रद्द
बिहार के उच्च शिक्षा विभाग ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय से जुड़े चार डिग्री कॉलेजों की संबद्धता तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है. इससे इन कॉलेजों की सरकारी मान्यता समाप्त हो गई है. विभाग ने छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए हैं.
Bihar Higher Education: बिहार के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के चार डिग्री कॉलेजों की एफिलिएशन को तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया है. एफिलिएशन रद्द होने के साथ ही इन चारों कॉलेजों की सरकारी मान्यता भी पूरी तरह खत्म हो गई है.
विभाग के इस सख्त कदम से इन कॉलेजों के संचालन पर पूरी तरह रोक लग गई है. वहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने साफ किया है कि किसी भी छात्र की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा.
इन 4 डिग्री कॉलेजों की मान्यता हुई खत्म
जिन चार डिग्री कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई है, वे सभी जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपी यूनिवर्सिटी) से जुड़े हुए थे. इनमें छपरा का आर. डी. एम. डिग्री कॉलेज (राठौर टोला), सारण का डॉ. भूषण प्रसाद यादव डिग्री कॉलेज (महमदा), सारण का ही को-ऑपरेटिव डिग्री कॉलेज (सकड्डी कोढ़) और सीवान का बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर डिग्री कॉलेज (बड़हरिया) शामिल हैं. इन सभी संस्थानों का एफिलिएशन अब समाप्त हो चुका है.
नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
इन कॉलेजों का एफिलिएशन वापस लेने की मुख्य वजह नियमों की अनदेखी है. जांच में सामने आया कि इन कॉलेजों ने यूनिवर्सिटी की सीनेट और सिंडिकेट से नियम के तहत मंजूरी लिए बिना ही एफिलिएशन का प्रस्ताव सीधे उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिया था.
विभाग द्वारा बनाई गई तीन स्तरों वाली जांच समिति ने जब इस पूरे मामले की जांच की, तो इस गड़बड़ी का पर्दाफाश हुआ. इसके बाद विभाग के उप सचिव शिशिर कुमार मिश्र के दस्तखत से यूनिवर्सिटी के कुलपति और कुलसचिव को पत्र भेजकर कार्रवाई की जानकारी दे दी गई.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
छात्रों के एडमिशन और रजिस्ट्रेशन का क्या होगा?
इस फैसले के बाद इन कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन शिक्षा विभाग ने स्थिति साफ कर दी है. चारों डिग्री कॉलेजों में पढ़ रहे सभी छात्र-छात्राओं का एडमिशन और रजिस्ट्रेशन अब आसपास के दूसरे नजदीकी सरकारी या मान्यता प्राप्त डिग्री कॉलेजों से कराया जाएगा. इससे छात्रों का सत्र खराब नहीं होगा और उनकी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी.
इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी का ऐलान- 51600 करोड़ निवेश होगा, बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
पटना, आरा से लेकर मधुबनी तक, बिहार के इन शहरों को मिलने जा रहा नया बाइपास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










