निशांत कुमार की नजर बिहार के युवाओं पर, Gen Z को जोड़ने की तैयारी, यात्रा पर निकलेंगे

Updated:
विज्ञापन

निशांत कुमार

Nishant Kumar: जदयू अब बिहार के Gen Z युवाओं को अपने साथ जोड़ने की तैयारी में है. नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की सक्रियता बढ़ रही है. मानसून के बाद उनकी बिहार यात्रा फिर शुरू होने की बात सामने आई है. युवाओं से संवाद और बूथ स्तर तक पहुंच उनका अगला बड़ा फोकस हो सकता है.

विज्ञापन

Nishant Kumar: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में निशांत कुमार इन दिनों काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. हाल के महीनों में वह कई बड़े अस्पतालों का दौरा कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की, उनकी परेशानियां सुनीं और अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिए.

स्वास्थ्य विभाग में सक्रियता के साथ अब निशांत कुमार की राजनीतिक गतिविधियों पर भी नजर है. जदयू से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आने वाले समय में उनकी बिहार के अलग-अलग हिस्सों में सक्रियता बढ़ सकती है. पार्टी की रणनीति में इस बार Gen Z यानी नई युवा पीढ़ी को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा.

पार्टी से जुड़े लोगों के अनुसार, निशांत कुमार की बिहार यात्रा की योजना के केंद्र में 20 से 25 साल के युवा रह सकते हैं. जदयू इस उम्र के युवाओं के बीच पहुंच बढ़ाकर उन्हें पार्टी और नीतीश कुमार की योजनाओं से जोड़ने की कोशिश कर सकता है.

निशांत कुमार के अगले कदम में युवा होंगे केंद्र में

निशांत कुमार का मानना है कि आज के 20 से 25 साल के ज्यादातर युवाओं ने वह बिहार नहीं देखा है, जो नीतीश कुमार के सत्ता में आने से पहले था. यही वजह है कि जदयू अब इस पीढ़ी के बीच अपने पुराने काम और युवाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी पहुंचाना चाहता है. पार्टी की कोशिश होगी कि युवाओं को बताया जाए कि नीतीश कुमार के शासन के दौरान पढ़ाई, कौशल, रोजगार और आर्थिक मदद से जुड़ी कौन-कौन सी योजनाएं शुरू की गईं.

बूथ स्तर तक युवाओं से संपर्क की तैयारी

जदयू ने अपनी युवा इकाई को इस काम में बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी की है. पार्टी चाहती है कि Gen Z तक केवल जिला स्तर पर ही नहीं, बल्कि एक-एक बूथ तक पहुंच बनाई जाए. युवा जदयू के कार्यकर्ता अलग-अलग जिलों में युवाओं से संपर्क करेंगे. उन्हें नीतीश कुमार की सरकार के दौरान युवाओं के लिए किए गए कामों के बारे में बताया जाएगा. इस तरह पार्टी संगठन को युवाओं से सीधे जोड़ने की कोशिश करेगी.

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड को बताएगी बड़ी योजना

जदयू Gen Z के बीच स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का भी जिक्र करेगा. पार्टी के अनुसार, जब छात्रों को शिक्षा के लिए बैंक से कर्ज लेने में परेशानी होने लगी, तब नीतीश कुमार की सरकार ने एक कॉरपोरेशन बनाकर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की.

पार्टी युवाओं को बताएगी कि इस योजना से बड़ी संख्या में छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद मिली. इसके साथ ही पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति की संख्या बढ़ाने और छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए राशन की व्यवस्था किए जाने की जानकारी भी युवाओं तक पहुंचाई जाएगी.

कुशल युवा योजना और स्वयं सहायता भत्ता भी बनेगा मुद्दा

युवाओं के बीच नीतीश कुमार की कुशल युवा योजना का भी जिक्र होगा. इस योजना के जरिए युवाओं को अलग-अलग तरह के कौशल सिखाने पर जोर दिया गया था. परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की जानकारी भी दी जाएगी. जदयू इन योजनाओं को युवाओं के सामने रखकर यह बताने की कोशिश करेगा कि पढ़ाई और रोजगार की तैयारी में सरकार ने किस तरह मदद की.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

निशांत बोले- युवा ही आने वाले कल की ताकत

निशांत कुमार ने कहा है कि युवा ही आने वाले कल की ताकत हैं. उनका कहना है कि युवाओं के हित में काम को आगे बढ़ाने के लिए वह लगातार काम करते रहेंगे. युवाओं के बीच जाकर उनसे बड़े स्तर पर बातचीत करने से यह समझने में मदद मिलेगी कि आज की युवा पीढ़ी की जरूरतें क्या हैं और वह सरकार तथा राजनीति से क्या चाहती है. यही सीधा संवाद निशांत कुमार की आगे की सक्रियता का अहम हिस्सा बन सकता है.

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी का ऐलान- 51600 करोड़ निवेश होगा, बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

पटना, आरा से लेकर मधुबनी तक, बिहार के इन शहरों को मिलने जा रहा नया बाइपास



विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन