बिहार में TRE-4 के लिए रोस्टर क्लीयरेंस शुरू, जानें कब तक जारी हो सकता है विज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4 का रास्ता साफ

BPSC TRE 4 Teacher Recruitment: बिहार में BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज हो गई है. शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से कक्षा 9 से 12 तक के विषयवार और श्रेणीवार खाली पदों का ब्योरा मांगा है. 2 दिनों के भीतर रिपोर्ट मिलने के बाद आरक्षण समायोजन कर आयोग जल्द ही भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा.

विज्ञापन

BPSC TRE 4 Teacher Recruitment: बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (टीआरइ-4) की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज हो गयी है. शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) शिक्षकों के विषयवार रिक्त पदों की जानकारी मांगी है. साथ ही टीआरइ-3 के बाद बचे रिक्त पदों का आरक्षण समायोजन कराने का निर्देश दिया गया है.

विभाग ने जिलों को निर्धारित प्रपत्र में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि समय पर टीआरइ-4 का विज्ञापन बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) जारी कर सके. माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

पत्र में कहा गया है कि टीआरइ-4 के तहत नियुक्ति के लिए टीआरइ-3 में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के विभिन्न विषयों में बाकी रह गये रिक्त पदों का आरक्षण समायोजन सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है. इसके बाद सभी जिलों को संबंधित पदों की विषयवार जानकारी उपलब्ध करानी है.

चार प्रपत्रों में देनी होगी पूरी जानकारी

टीआरइ-4 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को लेकर जिलों से विषयवार और श्रेणीवार रिक्तियों का आंकड़ा मिलने के बाद विभाग रिक्त पदों का अंतिम स्वरूप तैयार करेगा. विभाग ने जिलों को कक्षा 9-10 और 11-12 के शिक्षकों के लिए अलग-अलग निर्धारित प्रपत्रों में सूचना उपलब्ध कराने को कहा है. इसके तहत विषयवार रिक्त पद, आरक्षण श्रेणी सहित अन्य आवश्यक विवरण मांगे गये हैं.

प्रपत्रों में एससी, एसटी, इबीसी, बीसी, डब्ल्यूबीसी, इडब्ल्यूएस और अनारक्षित श्रेणी के पदों का ब्योरा शामिल है. इसके अलावा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, अस्थिबाधित, स्पीच एवं लैंग्वेज, बौद्धिक दिव्यांगता, विशिष्ट अधिगम दिव्यांगता, बहुदिव्यांगता तथा ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर जैसी श्रेणियों से संबंधित जानकारी भी प्रपत्रों में शामिल की गयी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

2 दिनों के अंदर भेजनी होगी रिपोर्ट

शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित प्रपत्र 1, 2, 3 और 4 में मांगी गयी इनफार्मेशन फिजिकली और इ-मेल के माध्यम से निर्धारित सॉफ्ट कॉपी के साथ दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाये, जिससे टीआरइ-4 में शामिल किया जाये.

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी का ऐलान- 51600 करोड़ निवेश होगा, बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

पटना, आरा से लेकर मधुबनी तक, बिहार के इन शहरों को मिलने जा रहा नया बाइपास


विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन