ePaper

Bihar : ‘लालू यादव को गाली देना अब फैशन बन गया’, तेजस्वी ने गृह मंत्री पर किया पलटवार 

Updated at : 30 Mar 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव

Bihar : केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

Bihar : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित किया और राजद के अध्यक्ष लालू यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोला. उनके बयान के बाद राजद ने शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी.  

सिर्फ झूठ बोलते हैं गृह मंत्री : तेजस्वी यादव 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. तेजस्वी ने कहा, “अमित शाह और उनके साथी चुनाव के दौरान बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही यह सब बस जुमला बनकर रह जाता है. अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को इतनी मदद दी है, तो वह यह बताएं कि वह मदद किस सेक्टर में दी गई है और उसका क्या असर हुआ है? उन्हें इसका पूरा विवरण जनता के सामने रखना चाहिए.”

20 साल में बिहार में कोई ठोस काम नहीं हुआ : नेता प्रतिपक्ष  

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि शाह ने 20 साल में बिहार में कोई ठोस काम नहीं किया और न ही उन्होंने अपनी कार्यों का कोई हिसाब दिया. तेजस्वी ने यह भी कहा कि “राजद अध्यक्ष लालू यादव को गाली देना अब लोगों का फैशन बन गया है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. यह केवल झूठ बोलने का प्रयास किया जा रहा है, इनका काम सिर्फ जुमलेबाजी और लोगों को ठगने का है. जब चुनाव खत्म होगा तो यह लोग भी चले जाएंगे.”

राजद सांसद मनोज झा का अमित शाह पर हमला

इस बीच, राजद के सांसद मनोज झा ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि वह बिहार आए हैं और आदतन झूठ बोल रहे हैं. मनोज झा ने कहा, “अमित शाह की भाषा हम कई वर्षों से सुन रहे हैं. उनके दौर और राजद के दौर में फर्क है. अब बिहार में चर्चा का विषय सिर्फ यह होना चाहिए कि तेजस्वी यादव ने बिहार के विकास के लिए क्या किया.”

मनोज झा ने तेजस्वी यादव द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा, “तेजस्वी यादव ने राज्य की महिलाओं को 2,500 रुपये देने की योजना, 200 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना और नौकरी के अवसरों को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं. इन मुद्दों पर बात होनी चाहिए, न कि झूठ बोलने पर.” 

इसे भी पढ़ें : बिहार में मौजूद हैं दुनिया का सबसे पुराना मंदिर, मां के श्रृंगार के लिए थाइलैंड से आता है फूल

इसे भी पढ़ें : पटना : देश के सबसे शक्तिशाली 100 लोगों में सीएम नीतीश 21वें नंबर पर, जानिए तेजस्वी और चिराग की रैंकिंग

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन