वाहनों से हटाये गये बोर्ड, वसूला गया जुर्माना

Published at :06 Mar 2014 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
वाहनों से हटाये गये बोर्ड, वसूला गया जुर्माना

बक्सर. चुनाव आचार संहिता लगने के साथ ही प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला परिवहन पदाधिकारी राजकुमार झा ने ज्योति प्रकाश चौक के समीप विभिन्न चार पहिया वाहनों पर लगे बोर्ड को उतरवाया और वाहन मालिकों से बतौर जुर्माना वसूला गया. जिला परिवहन पदाधिकारी राजकुमार झा ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू […]

विज्ञापन

बक्सर. चुनाव आचार संहिता लगने के साथ ही प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला परिवहन पदाधिकारी राजकुमार झा ने ज्योति प्रकाश चौक के समीप विभिन्न चार पहिया वाहनों पर लगे बोर्ड को उतरवाया और वाहन मालिकों से बतौर जुर्माना वसूला गया. जिला परिवहन पदाधिकारी राजकुमार झा ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही लाल बत्ती,पीपी बत्ती और वाहनों पर बोर्ड लगा कर दुरुपयोग करने के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि ज्योति प्रकाश चौक पर गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत जदयू के कोषाध्यक्ष, बसपा महासचिव, जिला परिषद उपाध्यक्ष और एलबीटी कॉलेज के प्राचार्य के लगे बोर्ड को हटाया गया. उन्होंने बताया कि सभी वाहनों से बतौर जुर्माना छह-छह सौ रुपया वसूला गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन