ट्रक फंसा, 14 घंटे जाम रहा स्टेट हाइवे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2014 10:58 PM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव (बक्सर). स्टेट हाइवे पर बालू लदे ओवरलोडेड ट्रक के फंसने से 14 घंटे तक जाम रहा़ जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा़ नगर के स्टेशन रोड़ स्थित लाल गंज कड़वी के पास शुक्रवार को रात्रि पहर बालू से लदे […]
विज्ञापन
डुमरांव (बक्सर).
स्टेट हाइवे पर बालू लदे ओवरलोडेड ट्रक के फंसने से 14 घंटे तक जाम रहा़ जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा़ नगर के स्टेशन रोड़ स्थित लाल गंज कड़वी के पास शुक्रवार को रात्रि पहर बालू से लदे ओवरलोडेड ट्रक के फंसने से डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर जाम लग गया. जिसके कारण उक्त पथ पर चलने वाले अन्य यात्री वाहन बस, जीप सहित सभी गाड़ियों का आवागमन ठप हो गया़ अहले सुबह तक वाहनों की आठ किलोमीटर तक लंबी कतार लगने से शनिवार को डुमरांव राज गोला में लगने वाले बाजार पर खासा असर दिखायी दिया़ व्यवसायी अपनी दुकान खोल ग्राहकों का इंतजार करते रह़े
मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी
ट्रक के फंसने से लगे जाम के कारण मरीजों व उनके परिजनों को काफी फजीहत उठानी पड़ी़ एबुंलेंस से पटना बनारस जाने वाले मरीजों को लगभग तीस किलोमीटर की अधिक दूरी तय कर मलियाबाग होते हुए एनएच 30 के सहारे जाना पड़ा.
वाहन चालकों को परेशानी
डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर चलने वाले वाहन चालक व आम लोगों को इस सड़क की जजर्रता, मौत को निमंत्रण दे रही है़ बाइक, रिक्शा, साइकिल चालक सहित आम आादमी के सड़क पर चलने से रोंगटे खड़े हो जाते हैं.
डीएम से लगायी गुहार
स्थानीय लोगों ने डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर स्टेशन रोड में आये दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम से उक्त सड़क को चलने लायक मरम्मत कराने की गुहार लगायी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










